India tour of Zimbabwe Full Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए बेहद ख़ुशी की खबर आ रही है जहाँ क्रिकेट सीरीज बदस्तूर इस साल जारी है । इसी कड़ी में अब भारत का जिंबाब्वे दौरा अगस्त में होने जा रहा है जहाँ वाइट बॉल मैच में भारतीय टीम और जिंबाब्वे के बीच वनडे श्रृंखला का आयोजन होने जा रहा है । आपको दें की लम्बे समय से भारतीय टीम जिंबाब्वे दौरे पर नहीं गई है । लिहाजा यह भारतीय प्लेयर्स के लिए अच्छा मौका होगा जहाँ खोया फॉर्म इस दौरे पर ढूंढ सके ।
लोकेश राहुल हो सकते हैं दौरे पर कप्तान

22 जुलाई से 7 अगस्त के बीच भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 5 टी 20 मैच खेले जायेगें , इसके ठीक बाद भारतीय टीम हरारे के लिए रवाना होगी । हालाकिं जिंबाब्वे दौरा पर भारतीय बी टीम जा सकती है ।भारतीय टीम इस दौरे पर अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकता है । वहीँ छह साल के बाद मौक होगा जब भारतीय टीम दौरा करेगी ।
कार्यक्रम
| पहला वनडे | 18 अगस्त | हरारे |
| दूसरा वनडे | 20 अगस्त | हरारे |
| तीसरा वनडे | 22 अगस्त | हरारे |
आईसीसी पुरूष विश्व कप 50 ओवर को देखते हुए इस सीरीज में जीत से ज़िम्बाब्वे को फायदा मिल सकता है । जहाँ सीरीज जीत के साथ सीधे क्वालीफिकेशन जिम्बाब्वे की हो सकती है । लेकिन भारतीय टीम कड़ी परीक्षा लेती नज़र आ सकती है । वहीँ इस दौरे पर कई प्लेयर्स को टीम इंडिया आजमा सकती है । वहीँ ख़राब फॉर्म से गुजर रहे प्लेयर्स को यह दौरा कर खोया फॉर्म वापिस लेन में कोशिश करनी चाहिए ।
आपको बता दें की साल 2016 में भारतीय टीम धोनी की अगुवाई में जिम्बाब्वे का दौरा करने गई थी । शिखर धवन 22 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले सीरीज में कप्तान होंगे ।







