वीडियो: W,W,W,W,W बुमराह ने 2 ओवर 5 विकेट लेकर मचाया कोहराम, बुमराह के तूफान में उड़ा KKR

0
209
views
Video: W,W,W,W,W Bumrah created furore with 2 overs 5 wickets, KKR blown away by Bumrah's storm
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 56वां मैच डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में दो दिग्गज टीमें मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है.  मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का  निर्णय लिया . जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 165/9 रन बनाये । बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किया ।



कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर उतरे ।  वेंकटेश अय्यर ने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 24 गेंद पर 43 रन बनाये । अजिंक्य रहाणे 24 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर और रहाणे के बीच 60 रन की शानदार साझेदारी हुई ।



बुमराह ने 5 विकेट हासिल किये जिसमें की शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस और सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा का  विकेट रहा । बुमराह ने अपने दूसरे ओवर में दो विकेट और  तीसरे ओवर में तीन विकेट हासिल किये , जहाँ बुमराह ने तीसरा ओवर मेडन किया और कोलकाता जो की 200 रन के लक्ष्य की ओर बढ़ने की सोच रही थे उन्हें  अपनी गेंदबाज़ी के दम पर रोक दिया । अपने चौथे  ओवर में बुमराह ने महज 1 रन दिए ।



एक समय कोलकाता नाइटराइडर्स ने 14 ओवर में 136 रन केवल 3 विकेट खोकर बनाया था और टीम 200 रन के लक्ष्य पर ऑंखें लगाए बैठी थी वहीँ 200 रन का आंकड़ा बेहद आसान प्रतीत हो रहा था । लेकिन, मुंबई इंडियंस के धारदार गेंदबाज़  बुमराह कोलकाता पर तूफान बनकर टूटे और एक के बाद एक 5 सफलता अर्जित कर ली । यह उनका आईपीएल में ड्रीम गेंदबाज़ी रही । जहाँ आईपीएल करियर का बुमराह का यह बेस्ट फिगर भी रहा ।



बुमराह ने  15वें ओवर की दूसरी गेंद पर आंद्रे रसेल को चलता किया वहीँ अच्छे लय में लग रहे नितीश राणा का विकेट लेकर टीम में खलबली मचा दी ।

18वें ओवर में  बुमराह ने तीन विकेट हासिल किया जहाँ उन्होंने जैक्सन, कमिंस, नरेन का विकेट शामिल रहा । हैट्रिक  के करीब पहुंचने के बाबजूद वे हैट्रिक नहीं ले पाए ये मलाल उन्हें जरूर रहेगा ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here