आईपीएल 2022 का 56वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया . जहाँ इस मैच में टॉस के बॉस बने रोहित शर्मा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निश्चय किया । जहाँ बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन 9 विकेट पर बनाये । जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 17.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। KKR ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 52 रन से हरा दिया।
जहाँ नितीश राणा और वेंकटेश ने 43-43 रन बनाये । वहीँ मुंबई की तरफ से बुमराह ने 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किया । वहीँ बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा गलत निर्णय के शिकार हुए । जहाँ उन्हें थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया । जिसके बाद मेंटर महिला जयवर्धने , रोहित शर्मा की पत्नी रितिका और आकाश अम्बानी गुस्से में नज़र आये जहाँ रोहित को गलत अंपायर के निर्णय का शिकार होना पड़ा ।
रोहित शर्मा का भाग्य एक बार फिर उनका साथ छोड़ गया ,जहाँ लम्बी पारी के तैयार लग रहे रोहित शर्मा विवाद से भरपूर निर्णय का शिकार बन गए । कोलकाता ने गेंदबाज़ी की शुरुआत तेज और अनुभव से भरपूर गेंदबाद टिम साउदी से करवाया ।
जहाँ रोहित ने पहले ओवर की 4 गेंद पर 2 रन बनाये। इसके बाद वे विवाद से भरे निर्णय का शिकार हुए ।टिम साउदी के इस ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट कीपर जैक्शन ने टीम सऊदी की गेंद को कलेक्ट किया और अंपायर को अपील किया । ग्राउंड अंपायर ने रोहित शर्मा को साफ़ साफ़ नॉट आउट का निर्णय सुनाया ।
वहीँ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अंपायर से डीआरएस की मांग अपने विकेटकीपर के आग्रह पर ले लिया और किस्तम कोलकाता का साथ दे गई ।. विकेटकीपर को लगा था की गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है . इसके बाद बॉल अल्ट्रा एज में देखा गया कि हल्का सा स्पाइक आई है , लेकिन विवाद तब गहराया जब गेंद बल्ले से दूर थी और तभी अल्ट्रा एज शो होने लगा और रोहित को विश्वास नहीं हुआ की उन्हें आउट करार दे दिया गया है ।
— Diving Slip (@SlipDiving) May 9, 2022
रोहित के साथ मैदान से मैच देख रहीं उनकी पत्नी रितिका के साथ महिला जयवर्धने को भी ये यकीन नहीं आया की रोहित को आउट दिया गया है ।







