IPL के 56वें मुकाबले में KKR ने MI को 52 रन से रौंद दिया है। इस शानदार जीत के साथ KKR के पॉइंट्स टेबल में कुल 12 मैचों से 10 अंक हो गए हैं और वह टेबल में सातवें पायदान पर पहुंच गई है।। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए, जिसके जवाब में पूरी टीम 17.3 ओवर में 113 रन बनाकर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने IPL करियर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत शानदार रही जहाँ ओपनर बल्लेबाज़ अय्यर और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। वेंकटेश ने कुल 24 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 43 रन बनाए। रहाणे ने 25 रन बनाये ।श्रेयस ने 6 रन का योगदान दिया ।जसप्रीत बुमराह ने IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर पांच विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम से सर्वाधिक रन ईशान किशन ने बनाये, जहाँ उन्होंने 43 गेंद में 5 चौके और 1 चक्का जड़ा ।। पोलार्ड ने 16 गेंद पर 15 रन बनाये । टीम डेविड ने 9 गेंद में 13 रन बनाये ।कमिंस ने तीन विकेट 15वें ओवर में लिया जहाँ ईशान किशन, डेनियल सैम्स और मुरुगन अश्विन को पवेलियन भेजा।
मैन ऑफ़ द मैच

बुमराह को मैन ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया । जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 10 रन देकर। 3 विकेट हासिल किये ।
56वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में उलटफेर

आईपीएल के 56 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है । जहाँ श्रेयस 7 वे स्थान पर 336 रन के साथ आ चुके हैं वहीँ हार्दिक 9 वे स्थान पर फिसलकर जा चुके हैं । बटलर टॉप पर 618 रन के साथ हैं और उन्हें दूसरे नंबर बैठे लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल 451 रन के साथ हैं ।
56वें मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट के टॉप-10 गेंदबाज़

56 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने मिला है जहाँ यजुवेंद्र चहल 22 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । वहीँ चौथे स्थान से हसरंगा ने छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर अब चहल को चुनौती दे दी गई । हसरंगा ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट लेकर अब दूसरे स्थान पर 21 विकेट के साथ आ गए हैं ।
राबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं । चौथे स्थान पर अब कुलदीप यादव 18 विकेट के साथ हैं । पांचवें पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं । छठे स्थान पर खलील अहमद 16 विकेट के साथ मौजूद है। जहाँ काटें की टक्कर हसरंगा और चहल के बीच देखने मिल रही है ।
पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

KKR टीम 12 मैचों से 10 अंक के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता को प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे और रन रेट पर भी नज़र बना के रहना होगा । पहले स्थान पर लखनऊ 16 अंक के साथ , दूसरे स्थान अपर गुजरात 16 अंक के साथ काबिज हैं । तीसरे स्थान पर राजस्थान 14 अंक के साथ हैं । प्लेऑफ की रेस में अब तीन टीम CSK SRH और DC इन तीनों के बा 10-10 अंक हैं । वहीँ RR और RCB के 14-14 अंक हैं ।







