Lahore Qalandars vs Islamabad United, 16th Match: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का 16 मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम लाहौर कलंदर और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया। मुकाबले में लाहौर कलंदर सुने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 110 रनों से रौंदकर एकतरफा जीत हासिल की। लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए लाहौर कलंदर से ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए इसके जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड 90 रनों पर ढेर हो गई . इस मुकाबले में ड्रामा तब हुआ जब इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान के साथ नाइंसाफी हुई जहां गलत स्निकोमीटर की वजह से थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करा दिया जिसके बाद लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज हारी श्रॉफ ने उन्हें धक्के देते हुए मैदान से बाहर किया आगे जानते हैं खबर विस्तार से।
फखर जमान और रजा की जबरदस्त पारी
लाहौर कलैंडर्स की ओर से फखर ज़मान ने 23 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए तो शफीक ने 24 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन जोड़े वही सैम बिलिंग्स ने 33 रन और अंत में आए सिकंदर रजा ने 10 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन की नाबाद पारी खेली। इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से टॉम करण ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए शादाब खान को दो सफलताएं हाथ लगी हसन अली को एक-एक विकेट मिला।
ताश के पत्तों की तरह बिखरी शादाब खान की टीम
इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 90 रनों पर ऑल आउट हो गई जहां इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से रामलीला गुरबाज ने सर्वाधिक 23 रन की पारी खेली कॉलिन मुनरो ने 18 रन का योगदान दिया। लाहौर कलंदर की ओर से डेविड ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। वहीं राशिद खान और सिकंदर रजा को 2/2 सफलता हाथ लगी।
शादाब खान के साथ हुई नाइंसाफी

आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर डेविड के फूल लेंथ डिलीवरी पर शादाब खान शॉट खेलने से चुके और गेंद सीधी विकेटकीपर बिलिंग्स के हाथों में गई। जहां बिलिंग्स से अधिक डेविड ने अपील की जहां इसके बाद शाहीन अफरीदी ने डीआरएस ले लिया वहीं ग्राउंड अंपायर को भी शादाब आउट नहीं लगे थे। वहीं स्निको मीटर में बल्ले और गेंद के संपर्क साफ देखा गया लेकिन जब गेंद बल्ले से दूर गई तब भी स्निको मीटर पर देखी गई। जहां शादाब को यकीन नहीं हुआ की उन्हें। आउट करार दिया गया।
हारिस रौफ ने शादाब को किया बाहर
शादाब को यह यकीन नहीं हो रहा था की वे आउट हैं वहीं वह मैदान से जाने को तैयार नहीं लग रहे थे वहीं हारिस रौफने शादाब को हाथ पकड़कर बाहर ले जाते हुए दिखाई दिए। हालाकि मैदान से बाहर जाने के बाबजूद शादाब को यकीन नहीं हो रहा था की वे आउट करार दिए गए हैं।
वीडियो
Haris Rauf teasing Shadab Khan 😎#LQvIUpic.twitter.com/wpsJS0IP6Y
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) February 27, 2023







