पाकिस्तान और भारत की टीम एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज ए से क्वालीफाई करने वाली दो टीमें बन चुकी हैं। जहां बीती रात भारत ने 10 विकेट से नेपाल को रौंदकर सुपर 4 में अपनी जगह पक्की की। जहां अंकतालिका में ग्रुप ए से पाकिस्तान की टीम नेट रन रेट के आधार पर टॉप पर रही वहीं भारतीय टीम को दूसरे पायदान से संतोष करना पड़ा।
सुपर 4 का तड़का 6 सितंबर से होगा शुरू
ग्रुप लिग स्टेज के बाद अब अगला पड़ाव सुपर 4 की रेस का होगा। जहां पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर के रद्द मैच के बाद भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK Match Super 4s) के बीच 10 सितंबर को महा मुकाबला खेला जाएगा। जहां भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच बारिश की वजह से धूल गया था। वहीं पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को अब भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले की धार दिखाने का वक्त आ चुका है। वहीं सूत्रो के हवाले से खबर यह भी आ रही है की भारत पाकिस्तान मैच में अब रिजर्व डे को भी रखा जाएगा जिससे की मैच का रोमांच बना रहे । जहां सारी दुनिया की नजर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर होती है ।
सुपर 4 में भारत का शेड्यूल है कुछ इस प्रकार
भारत बनाम पाकिस्तान- 10 सितंबर, आर प्रेमदासा स्टेडियम ,कोलंबो
भारत बनाम B1- 12 सितंबर, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
भारत बनाम B2- 15 सितंबर, आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
नेपाल पर भारत की जबरदत जीत
कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकीय साझेदारी के साथ तूफ़ानी अर्धशतक की बदौलत नेपाल को बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस सिस्टम (DLS) लगने के बाद 10 विकेट से रौंदकर खोया मोमेन्टम पाया और एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली ।
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर नेपाल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जगह आशिफ के 58 और सोमपाल के पारी की बदौलत नेपाल ने 48.2 ओवर में 230 रन बनाए. जीत के लिए 23 क रन का पिच करने उतरी टीम को बारिश का झटका 2.1 ओवर में लगा जब टीम इंडिया बिना किसी नुकसान के 17 रन बना चुकी थी । इसके बाद डकवर्थ लुईस के आधार पर टीम इंडिया को 23 ओवर में 145 रन बनाने का लक्ष्य मिला.भारत ने 20.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 147 रन बनाकर जीत दर्ज की. रोहित ने 59 गेंदों पर छह चौकाें और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए वहीं शुभमन गिल ने 62 गेंदों पर नाबाद 67 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके और एक छक्का उनके बल्ले से निकला ।







