Lahore Qalandars vs Islamabad United, 16th Match: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का 16 मुकाबला लाहौर कलंदर से इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में लाहौर कलंदर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। जीत के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड को 201 रनों की दरकार है। मुकाबले में लाहौर कलंदर के ऑलराउंडर राशिद खान ने धोनी की याद ताजा करते हुए पाकिस्तान के सरजमी पर हेलिकॉप्टर शॉट लगाया ।जहां राशिद खान ने 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 18 रन की पारी खेली।
लाहौर की जबरस्त बल्लेबाजी
लाहौर कलंदर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 23 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली वहीं शफीक ने 24 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 45 रन की पारी खेली। सैम बिल्लिंग्स ने 23 गेंदों पर पांच चौके की मदद से ताबड़तोड़ 33 रन की पारी खेली। वहीं ज़िम्बाब्वे के ऑलराउंडर रजा ने 10 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 230 के स्ट्राइक रेट से 23 रन ठोक डाले और टीम का स्कोर 200 तक पहुंचाया।
राशिद खान ने दिलाई धोनी की याद

19 ओवर की तीसरी गेंद पर टॉम करण के ओवर में राशिद खान में हेलीकॉप्टर शॉट जड़ा, जहां मिडविकेट की दिशा में राशिद खान ने गेंद को हवाई शॉट खेलते हुए छक्के की ओर रवाना किया जहां गेंद ने 99 मीटर दूर गई। आईपीएल में भी राशिद खान धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को कई बार आजमा चुके हैं।
वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में भी राशिद खान का जलवा बल्लेबाजी में देखने मिला। जहां धोनी की याद पाकिस्तान में ताजा हुई। राशिद खान ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए थे स्ट्राइक रेट 150 का रहा।
वीडियो
Look where the helicopter lands 🚁#LQvIUpic.twitter.com/YRu0UwvuiL
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) February 27, 2023







