INDvsSA: कार्तिक-हार्दिक का धमाल, 82 रन से जीती IND, ये 4 प्लेयर हुए मालामाल, आवेश भी चमके

0
157
views
INDvsSA: Karthik-Hardik played great knock, IND won by 82 runs, these 4 players became rich, avesh also shined
PC: BCCI/Twitter

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी-20 मैच का चौथा मुकाबला राजकोट में खेला गया । जहां इस मैच भारतीय टीम ने 82 रन से दक्षिण अफ्रीका को रौंद  कर सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। टीम इंडिया ने राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका को 82 रन की शर्मनाक हार भेट में दी है । वहीँ इस जीत के साथ अब बैंगलोर में रविवार को होने वाले मुकाबले में फैंस को जबरदस्त स्वाद करने वाला है ।



एक बार फिर भारतीय चौथी दफा सीरीज में पंत ने टॉस हारा।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी  भारतीय टीम ने  6 विकेट पर 169 रन बनाए। जिसके जवाब में  लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 82 रनों पर सिमट गई । जहाँ ये दक्षिण अफ्रीका की टी20 इंटरनेशनल  क्रिकेट में सबसे कम स्कोर है ।

INDvsSA: Karthik-Hardik played great knock, IND won by 82 runs, these 4 players became rich, avesh also shined
PC: BCCI

भारत के हरफनमौला प्लेयर  दिनेश कार्तिक की  धमाकेदार अर्धशतकीय पारी और बाद में आवेश खान की शानदार 4 विकेट की बदौलत भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका से 2 लगातार हार का बदला लगातार 2 जीत के साथ चुकता कर लिया है ।

भारत की पारी



टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने  26 गेंद में 27 रन बनाए। वहीँ ऋतुराज गायकवाड़  7  गेंद पर  5 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने ।कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला भी खामोश रहा जहाँ उन्होंने 23 गेंद में केवल 17 रन बनाये । श्रेयस  भी कुछ जलवा नहीं दिखा पाए जहाँ वे भी 4 रन बनाकर आने के साथ वापिस निकल लिए ।

हार्दिक-कार्तिक का कोहराम

हार्दिक और कार्तिक ने राजकोट के मैदान पर राज किया । जहाँ दोनों ही बल्लेबाज़ों ने अंतिम के 5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों को जमकर कुटाई की । जहाँ DK ने DJ बनकर अफ्रीका  के गेंदबाज़ों और फील्डर को खूब मैदान पर नचाया  ।

पहले बल्लेबाज़ी क्रम बिखरने के बाद हार्दिक और कार्तिक पर जारी जिम्मेदारियां थी । आज ऐसा लग राह था की मानों कही फिर से टीम 120-125 के स्कोर पर सिमट ना जाये । फिर आखिरी 5 ओवर में कार्तिक और हार्दिक नाम के दो प्लेयर ने मैदान पर ग़दर मचा दिया । किसने स्नेक शॉट मारा तो किसने स्लॉग स्वीप ।

कार्तिक और हार्दिक के रनों के बौछार ने दर्शकों को किया गिला

राजकोट में कार्तिक और हार्दिक के नाम के डंके बज रहे थे और दोनों ही प्लेयर अपने लय में आ चुके थे । आखिरी 5 ओवर में भारत ने 73 रन ठोके ।  दिनेश कार्तिक ने 27 गेंद पर 55 रन बनाये, जहाँ उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर का पहला टी 20 इंटरनेशनल अर्धशतक भी पूरा किया । वहीँ हार्दिक ने गेंदबाज़ों को जमकर धोया जहाँ उन्होंने 31 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 46 रन बनाये ।  दोनों प्लेयर का यह उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा।



साउथ अफ्रीका के लिए सर्वाधिक  विकेट लुंगी एनगिडी ने चटकाए जहाँ उन्होंने 2 विकेट हासिल किये । एनरिक नोर्त्या दक्षिण अफ्रीकी की ओर से  3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट चटकाए । वहीँ मार्को येन्सन और  केशव महाराज को 1-1 विकेट हासिल हुई ।

आवेश खान ने 1 मैच में निकली 3 मैच की कसर



मैच में साउथ अफ्रीका की कमर आवेश खान ने  तोड़ दी जहाँ पिछले 3 मैच में विकेटों का सूखा झेल रहे आवेश खान ने इस मैच में 4 विकेट हासिल किये । जहाँ उन्होंने बाउंसर से जबरदस्त तरीके से मार्को येन्सन को भी डराया और फिर विकेट भी चटकाया । यही नहीं आवेश खान ने अपने इस मैच विनिंग गेंदबाज़ी के प्रदर्शन को अपने पिता को समर्पित किया ।

नहीं चला डूसेन ,हेनरिक क्लासेन और मिलर का बल्ला



जहाँ पिछले मैच के नायक  हेनरिक क्लासेन , मिलर , डूसेन सभी फ्लॉप साबित हुए । जहाँ डूसेन ने सर्वाधिक 20 रन की पारी दक्षिण अफ्रीका की और से खेली । हालत कुछ इस कदर बदले की  8 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं पाए ।

इसे मिला मैन ऑफ़ द मैच

INDvsSA: Karthik-Hardik played great knock, IND won by 82 runs, these 4 players became rich, avesh also shined
PC: BCCI/Twitter

दिनेश कार्तिक को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया , जहाँ उन्हें ट्रॉफी के साथ 1 लाख रूपये की धन राशि दी गई । कार्तिक का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक रहा ।



ड्रीम XI गेम चेंजर ऑफ़ द मैच

INDvsSA: Karthik-Hardik played great knock, IND won by 82 runs, these 4 players became rich, avesh also shined
PC: BCCI/Twitter

ड्रीम XI गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड आवेश खान  को दिया गया। जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 4 विकेट हासिल किया था ।

अम्बुजा स्ट्रॉन्गेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच

INDvsSA: Karthik-Hardik played great knock, IND won by 82 runs, these 4 players became rich, avesh also shined
PC: BCCI /TWitter

अम्बुजा स्ट्रॉन्गेस्ट परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मार्को येन्सन को दिया गया, मार्को येन्सन ने 104 मीटर का छक्का इस मैच में जड़ा था , जिसके लिए उन्हें 1 लाख की धन राशि के साथ ट्रोफी दी गई ।



हुंडई वेन्यू लिट् परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच

INDvsSA: Karthik-Hardik played great knock, IND won by 82 runs, these 4 players became rich, avesh also shined
PC: BCCI/Twitter

हर्षल पटेल को हुंडई वेन्यू लिट् परफ़ॉर्मर ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया जहाँ उन्हें 1 लाख की धन राशि दी गई ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here