भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत की बी टीम वेस्टइंडीज के सरजमीं पर कदम रख चुकी है . जहाँ हाल में ही इंग्लैंड के घर में घुसकर तहलका मचाने वाली टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के घर पहुंच चुकी है , जहँ सभी भारतीय क्रिकेट फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। वहीँ धवन की कप्तानी में भारतीय टीम हल्ला बोलने के लिए तैयार है , लेकिन टीम इंडिया के पास सबसे बड़ा सवाल है की विकेटकीपिंग कौन करेगा । संजू सैमसन या ईशान किशन । आगे चर्चा विस्तार से ।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 जुलाई को खेला जाएगा, वहीं 29 जुलाई से टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में काफी सीनियर भारतीय प्लेयर्स को ड्राप कहना गलत होगा उन्हें सीरीज से वर्क लोड को मैनेज करने के लिए आराम दिया गया है ।।
ऐसे में युवाओं के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है । विंडीज दौरे पर इंग्लैंड में फ्लॉप रहे शिखर धवन को कप्तान जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तानी का भार दिया गया है ।

संजू सैमसन vs ईशान किशन किसकी मेलगा मौका
धवन के पास विकेटकीपिंग की दो विकल्प होंगे जहाँ ईशान किशन और संजू सैमसन विकल्प के तौर पर होंगे । जहाँ अब देखना दिलचस्प होगा की संजू सैमसन और ईशान किशन में से किस प्लेयर पर टीम मैनेजमेंट भरोसा दिखती है ।
जहाँ संजू सैमसन को आयरलैंड के खिलाफ टी 20 में एक मौका जरूर दिया गया था लेकिन इसका बाद वे बेंच पर ही रहे थे । आयरलैंड के खिलाफ टी 20 में संजू सैमसन ने 42 गेंद में 77 रन की पारी खेली थी जहाँ उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के जड़े थे । वनडे में संजू ने केवल 1 मैच ही श्रीलंका के खिलाफ खेला है और 46 गेंद पर 46 रन बनाये थे । वहीँ वनडे में पदार्पण किये संजू सैमसन को 1 साल होने को हैं और केवल 1 मैच में उन्हें मौका मिला है ।
ईशान किशन को टीम काफी बैक कर रही है और मौके भी इस युवा प्लेयर को मिल रहे हैं । वनडे में ईशान किशन ने 3 मैचों में 88 रन 107.3 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं । जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है । जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 57 रनों का है । वहीँ टी 20I में 18 मैच में ईशान 532 रन 132.6 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं ।
आईपीएल में 2022 में ईशान किशन और संजू सैमसन का प्रदर्शन

संजू सैमसन ने आईपीएल 2022 में कुल 17 मैच में 458 रन 146.7 के स्ट्राइक रेट से बनाये थे जिसमें 2 अर्धशतक शामिल था ।
ईशान किशन ने आईपीएल 2022 में कुल 14 मैच में 418 रन 120.1 के स्ट्राइक रेट से बनाये थे जिसमें 3 अर्धशतक शामिल था । ऐसे ऐसे देखना दिलचस्प होगा की मैनेजमेंट किस प्लेयर पर मेहरबान होती है ।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच- 22 जुलाई
दूसरा मैच- 24 जुलाई
तीसरा मैच- 27 जुलाई
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुबमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।







