IND vs BAN: रोहित शर्मा ने खोला राज, इस वजह से शमी, भुवनेश्वर की जगह अर्शदीप को दिया आखिरी OVER

0
71
views
IND vs BAN: Rohit Sharma opened the secret, because of this he gave the last OVER to Arshdeep in place of Shami, Bhuvneshwar

INDvsBAN: एडिलेड के  मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच हुए t20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारतीय टीम ने बारिश से बाधित इस मुकाबले को 5 रनों से जीत लिया है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। वही बारिश से बाधित इस मुकाबले को DLS के तहत 16 ओवर का किया गया। जहां जीत के लिए बांग्लादेश को नए लक्ष्य के तौर पर 151 रन दिए गए । लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश जिसे शानदार शुरुआत लिटन दास ने दी थी और  एक  समय  बांग्लादेश  को  जीत  के  बेहद  क़रीब  लेकर  चले  गए लेकिन दवाब में बंगलदेश की टीम टिक न सकी और 145 रन 6 विकेट पर बना पाई।

लोकेश राहुल, विराट का अर्धशतक और सूर्यकुमार की जबरदस्त पारी

IND vs BAN: Rohit Sharma opened the secret, because of this he gave the last OVER to Arshdeep in place of Shami, Bhuvneshwar

रोहित शर्मा के 2 रन पर आउट होने के बाद लोकेश राहुल ने गियर बदला और 32 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 44 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए। सूर्यकुमार ने 16 गेंद में 4 चौके की मदद से 30 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 3 और शाकिब ने 2 विकेट हासिल की।

लिटन दास की साहसिक पारी

लिटन दास के 27 गेंद में 60 और नुरुल के 14 गेंद में नाबाद 25 रनों की साहसिक पारी के बाबजूद बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में 145 रन ही बना पाई और 5 रनों से भारत ने मैच जीता जहां एक समय लिटन दास कहर बरपा रहे थे।

रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कही यह बात

IND vs BAN: Rohit Sharma opened the secret, because of this he gave the last OVER to Arshdeep in place of Shami, Bhuvneshwar

” मैं एक ही समय में शांत और नर्वस दोनों ही था। जीत के लिए  हमारे लिए यह महत्वपूर्ण था कि हम शांत रहें और अपनी योजनाओं पर पर कार्य करें। बांग्लादेश के पास 10 विकेट थे और इस बड़ी वजह थी की यह मैच किसी भी पक्ष में जा सकता था लेकिन बारिश के बाद टीम ने एकजुट प्रदर्शन किया ।

डेथ ओवर में हमने  [अर्शदीप पर  भरोशा दिखाया यह बड़ी वजह थी की पिछले 8 महीनों से डेथ ओवर के रूप में हम उन्हें अनुभव दे रहे हैं ।बुमराह के नहीं होने के कारण, किसी को यह हमारे लिए करना होगा, और जिम्मेदारी लेनी होगी, ऐसे युवा के लिए आना और करना आसान नहीं है। लेकिन हमने उसे इसके लिए तैयार किया। पिछले 9 महीनों से वह ऐसा कर रहे हैं। शमी और उनके बीच एक विकल्प था लेकिन हमने किसी ऐसे प्लेयर को चुना  जिसने हाल में ही हमारे लिए काम किया था।

विराट कोहली हमेशा से लय में थे जहाँ  एशिया कप में उन्हें मोमेंटम  मिला। हमें कभी भी बतौर प्लेयर कोई संदेह उनपर नहीं रहा है । और जिस तरह से वह इस विश्व कप में बल्लेबाजी कर रहा है वह जबरदस्त है और । केएल ने आज जिस तरह से खेला वह भी सरहानीय है । हम जानते हैं कि वह किस तरह के लोकेश राहुल  खिलाड़ी है, अगर वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर सकता है, वह टीम को एक अलग स्थिति में रखता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here