टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच सांस को रोक देने वाले मुकाबले में आखिरकार भारतीय टीम ने दवाब को सोखते हुए बांग्लादेश की टीम को 5 रन से हरा मात दे दी । इस जीत के साथ टीम इंडिया 6 अंक के साथ ग्रुप बी की अंकतालिका में टॉप पर आ गई है और सेमीफाइनल की रेस के बिल्कुल करीब आ गई है ।
मैच का लेखा जोखा

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब उल हसन ने टॉस जीताकर भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जहाँ लोकेश राहुल, विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली वहीँ एक बार फिर सूर्यकुमार ने अपने आतिशी अंदाज़ से 30 रन की पारी से दर्शकों ने क्रिकेट फैंस का दिल जीता । भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए।
जीत के लिए 185 रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज़ लिटन दास ने धूम मचा दी। जहाँ पहले 6 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 60 रन बांग्लादेश ने बना दिए । इसके ठीक बाद बारिश शुरू हुई जहाँ इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने 7 ओवर में 66 रन बनाए थे और उसका कोई विकेट नहीं गिरा था। डकवर्थ-लुईस नियम के तहत मैच को 16 ओवर का किस्या गया और जीत के लिए अब बांग्लदेश की टीम को151 रन का रिवाइज्ड लक्ष्य दिया गया ।
गुच्छों में विकेट और अर्शदीप और हार्दिक की धारधार गेंदबाज़ी के साथ लोकेश राहुल के जबरदस्त रन की बदौलत भारत ने यह मुकाबला जीता । लिटन के 60 रन पर रन आउट होने के बाद मैच का रुख भारत की ओर मुड़ा ।
पोस्ट मैच प्रसेनटेशन में शाकिब ने कही यह बात

भारत के खिलाफ यह बांग्लादेश की कहानी रही है जब हम भारत के खिलाफ खेलते हैं, हम पास आकर जीत की देहलीज को पार नहीं कर पाते । दोनों टीमों ने अच्छे क्रिकेट का लुत्फ उठाया, हमें कांटे की टक्कर दी जैसा हम चाहते थे । अंत में किसी को जीतना है और किसी को हारना है।
वह [लिटन दास] शायब इस समय का हमारा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। जिस तरह से उन्होंने पावरप्ले में बल्लेबाजी की, उससे हमें काफी गति मिली और हमें विश्वास दिलाया कि हम इस मैच में उलटफेर कर सकते हैं । जहाँ शॉर्ट बाउंड्री को टारगेट कर हम इस मैच को जीत सकते हैं ।
भारत के टॉप फोर पर नजर डालें तो वे बेहद खतरनाक हैं। हमारी योजना थी की टॉप 4 को आउट कर दें तो बांग्लादेश मैच में आ सकती है इसलिए हमने तस्कीन को पहले 4 ओवर करवाए । दुर्भाग्य से उसने विकेट नहीं लिए लेकिन वह बहुत किफायती साबित हुआ ।







