वीडियो :आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने T-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर मचाया कोहराम, बन गए ऐसे दूसरे प्लेयर, इन 3 दिग्गज को किया OUT 

0
67
views
Joshua Little of Ireland created a ruckus by taking a hat-trick in the T20 World Cup

IREvsNZ:  न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच खेले गए ग्रुप ए के अहम् मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मैच को 35 रन से जीतकर इस विश्व कप की पहली सेमीफइनल में क्वालीफाई करने वाली टीम बनी। न्यू जीलैंड की टीम ने मैच को अपने नाम किया लेकिन आयरलैंड की टीम ने फैंस का दिल जीता । वहीँ आयरलैंड के तेज गेंदबाज लिटिल जोशुआ ने हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी ।उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, जेम्स नीशम और मिचेल सेंटनर को मैदान से बाहर की राह दिखाई।

मैच का लेखा जोखा

Joshua Little of Ireland created a ruckus by taking a hat-trick in the T20 World Cup

आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी की , जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विलियम्सन के (61), फिन एलन (32) की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाये । आयरलैंड की ओर से लिटिल ने 3 और डॉकरेल ने 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन बनान पाई । आयरलैंड की ओर से पॉल स्टिरलिंग (37), बालबिर्नी (30) और डॉकरेल ने 23 रन का योगदान दिया । न्यू जीलैंड की ओर से फर्गुसन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किये ।

T-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज

जोशुआ (joshua little) टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए वहीँ वह आयरलैंड की ओर से ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज़ भी बने । एक दिग्गज टीम के खिलाफ उनका यह प्रदर्शन यादगार साबित हुआ ।

पहला विकेट-  19वें ओवर की दूसरी गेंद को विलियम्सन  स्क्वायर लेग की दिशा पर उठाकर मारा और गेंद सीधी डेलानी के पास गई और उन्होंने कैच लेकर विलियम्सन की जबरदस्त 61 रन की पारी का अंत किया ।

दूसरा विकेट-  19वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपनी गति से जेम्स नीशम को चमका दिया और गेंद सीधी उनके पैड पर लगी और उन्हें आउट करार दिया गया । हालाकिं डीआरएस का प्रयोग किया गया लेकिन अंपायर के फैसले पर अटल रहा गया । निशाम 0 पर आउट हुए ।

तीसरा विकेट-19वें ओवर की चौथी गेंद पर  मिचेल सेंटनर ने एक बा र फिर से एक्शन रीप्ले करते हुए गेंद को सीधी  मिचेल सेंटनर पर दे मारा और अंपायर ने LBW आउटकर करार दिया ।

टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे आयरलैंड के प्लेयर बने

साल 2022 में हैट्रिक का कारनामा करने वाले जोशुआ टी-20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे आयरलैंड के खिलाड़ी बने । आपको बात दें की वर्ष 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में कर्टिस कैंफर ने 4 गेंदों पर 4 विकेट चटकाए थे।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here