भारत ने इंग्लैंड के बीच चल रहे आखिरी और निर्णायक टेस्ट मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर है हर सेशन के साथ कभी भारत का तो कभी इंग्लैंड का पलड़ा भारी होता नज़र आ रहा है । वहीँ हिंदी कॉमेंटेटर सहवाग भी अपनी कमेंट से दर्शकों को क्रिकेट की बारीकियों और पहलुओं के साथ कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग कर दे रहे हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं ।
पहले मैच के लेखा जोखा पर नज़र डालें तो आंकड़ो के लहजे में बात करें तो पहली पारी में भारत ने 416 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने अपनी फैली पारी में 284 रन बना पाई ।
भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन पर सिमट गई । जहाँ भारतीय टीम को एक सेशन खेलने की दरकार थी । लेकिन ऐसा नहीं हो पाया जहाँ कप्तान बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी में सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए । भारत ने पांचवें टेस्ट को जीतने के लिए इंग्लैंड के समक्ष 378 रनों का लक्ष्य रखा ।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आजकल कॉमेंटेटर की भूमिका में हैं जहाँ मोहम्मद कैफ और सबा करीम के साथ वे भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच पर अपने राय रखते नज़र आ रहे हैं ।। एजबेस्टन टेस्ट में सहवाग हिंदी कमेंटरी की भूमिका निभा रहे हैं । उनके कुछ तीखे मसालेदार कमेंट्स फैन्स को अच्छे नहीं लग रहे हैं । हालाकिं सहवाग जाने माने प्लेयर हैं और उनकी कही गई बात एक सकारात्मक और प्रयोगात्मक तरीक से प्रयोग में ली गई हैं लेकिन कुछ फैंस उन्हें आड़े हाथों में ले रहे हैं ।
भारत और इंग्लैंड के बीच जहाँ तीसरे दिन के खेल के समय सहवाग ने विराट कोहली के सेलिब्रेशन पर ‘छमिया’ कमेंट कर दिया था, वहीँ चौथ दिन रविंद्र जडेजा का कैच छोड़ने के बाद जेम्स एंडरसन को बुजुर्ग कह सम्बोधित कर दिया । जहाँ एक मामला थमा नहीं था वहीँ दूसरा मामला तूल पकड़ता नज़र आ रहा है ।
70 वें ओवर की चौथी गेंद की घटना है जब पॉट्स की गेंद पर मिड ऑफ एरिया पर रविंद्र जडेजा हवाई शॉट लगाना चाह रहे थे और गेंद हवा में लहराती हुई मिड ऑफ पर तैनात फील्डर एंडरसन की ओर गई। जहाँ एंडरसन हवा में छलांग लगाकर अपने एक हाथ से गेंद के संपर्क में तो आये लेकिन गेंद हाथ में लग कर छिटक गई और मुश्किल कैच ड्राप हो गए । तभी सेहवाग की टिपण्णी सामने आई की बुजुर्ग एंडरसन से कैच छूट गया ।
वीडियो
Bujurg Anderson 😭😭😭
Sehwag Comentary 🤣😝🔥
— HITMAN 🌹 LOVER 🌹 PANT (@ILoveYouJanu69) July 5, 2022







