वीडियो: जडेजा-शमी की जोड़ी ने इस अंदाज़ से किया ऐल्कस लीज को RUN-OUT, कोहली की विराट सेलिब्रेशन

0
68
views
Jadeja Shami's pair did alex lease RUN-OUT, Kohli's Virat Celebration
PC: Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 वां और निर्णायक टेस्ट मैच  एजबेस्टन में खेल अजा रहा है । जहाँ हर सेशन के साथ दोनों टीमों का पलड़ा काफी ऊपर नीचे होता दिखाई दे रहा है । वहीँ खबर लिखे जाने तक चाय के सत्र के बाद भारतीय टीम ने मैच में वापसी करते हुए 3 विकेट चौथे दिन इंग्लैंड की चटका चुकी है । इससे पहले  चौथे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी 245 रनों पर सिमट गई। जहाँ  भारत ने इंग्लैंड के समक्ष जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य रखा।



चौथे दिन का खेल शुरू भारत के चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने किया । जहाँ दोनों प्लेयर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्तिथि में पहुंचाया । भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा के रूप में भारत को पहला झटका चौथे दिन में लगा जहाँ पुजारा  66 रन बनाकर आउट हुए थे।

इसके ठीक बाद एक बार फिर बाउंसर पर चकमा खाये श्रेयस अय्यर जिन्होंने 19 रन बनाये , पंत 57 रन बनाकर स्विच हिट में अपना विकेट गवाया । शार्दुल ठाकुर ने 4, मोहम्मद शमी ने 13, जडेजा ने 23 और बुमराह  ने 7 रनों का योगदान दिया । इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए ।

ऐलेक्स लीज और जैक क्रॉली का धमाल



378 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़  ऐलेक्स लीज और जैक क्रॉली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 20 ओवर में काफी दवाब में ले कर आ गए ।

Jadeja Shami's pair did alex lease RUN-OUT, Kohli's Virat Celebration
PC: ESPN

जहाँ  लीज ने आक्रामक खेल का परिचय देते हुए शानदार 44 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया आलम यह रहा की इंग्लैंड बिना के नुकसान के अपना 100 रन भी पूरे कर लिए था ।

जसप्रीत बुमराह का कहर



जसप्रीत बुमराह ने क्रॉली को 46 पर बोल्ड कर इंग्लैंड की टीम को पहला झटका दिया । इसके बाद ठीक 2 ओवर के भीतर पोप को भी बुमराह ने पंत के हाथों कैच आउट करवाकर इंग्लैंड पर दवाब बढ़ाना शुरू किया ।

शमी- जडेजा की जोड़ी ने किया लीज को रन आउट

Jadeja Shami's pair did alex lease RUN-OUT, Kohli's Virat Celebration

25 वें ओवर की फली गेंद पर रुट और लीज के बीच तालमेल की कमी देखी गई । जहाँ जडेजा की घूमती गेंद ने लीज के  बल्ले का किनारा लेते हुए फाइन लेग की दिशा में गया । जहाँ रुट पहले ही रन लेने के लिए भागे और लीज गेंद को देखने में अपना कुछ पल गवाया । इसका खामियाजा यह हुआ की शमी ने सीधा थ्रो जडेजा की ओर फेंका और लीज रन आउट हुए । भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी । जिसकी दरकार थी । जहाँ विराट ने जबरदस्त सेलिब्रेशन की जिसके लिए वे जाने जाते हैं ।



वीडियो 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here