MI vs LSG: आज टॉप 4 में जगह बनाने का लखनऊ को मौका, इस वजह से बैंगलोर करेगी MI की जीत की दुआ, देखें दोनों टीम की संभावित XI

0
86
views
MI vs LSG: Today, Lucknow has a chance to make it to the top 4, because of this Bangalore will pray for MI's victory, see the possible XI of both the teams
PC: IPL/TWITTER

आईपीएल 2022 का 37 वां मुकाबला लखनऊ और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा ।जहां इस मैच में मुंबई इंडियंस अपनी पहली जीत की तलाश के लिए उतरेगी ।वहीं लखनऊ  की टीम अंक तालिका में टॉप 4 में अपनी जगह बनाने की तलाश में मैदान पर होगे ।देखना दिलचस्प होता है कि क्या मुंबई इंडियंस अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए आईपीएल सीजन-15 में अपनी पहली जीत दर्ज कर पाते हैं नहीं।  इस मैच पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी निगाहें रहेंगी अगर इस मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स मुंबई इंडियंस को मात देने में कामयाब हासिल करती है तो अंक तालिका में बेंगलुरु टॉप 4 में अपनी जगह खो देगा।

मुंबई इंडियंस को करना होगा एकजुट प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल के 37 वे मैच में मुंबई इंडियंस को एकजुट प्रदर्शन करना होगा । जहाँ सभी प्लेयर्स को एक साथ इस मैच में अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की दरकार होगी । 5 बार की चैंपियन टीम का इस तरह का प्रदर्शन शायद की किसी ने  सोचा होगा ।  हर विभाग में मुंबई का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा । हालाकिं अलग अलग मैच में अलग अलग प्लेयर्स चमके जरूर लेकिन मैच में मुंबई को जीत का स्वाद नहीं चख पाई ।

7 मैच की हार का सिलसिला कौन तोड़ेगा

लखनऊ की टीम ने खेले गए 7 मैचों में से 4 मैचों में जीत दर्ज की है हालाकिं पिछले मैच में उन्हें  18 रन से  बैंगलोर से लखनऊ ने हार का सामना किया था । पिछले भिड़ंत में लखनऊ ने  मुंबई को 18 रन से मात दी  थी । वहीँ हार का लम्बा सिलसिला किस तरह टूटेगा इस पार बार बार मुंबई की टीम को मंथन करने की दरकार होगी ।

रोहित- किशन की जोड़ी को करना होगा कुछ खास

मुंबई के सलामी बल्लेबाज़ों का लचर प्रदर्शन मुंबई के लिए बेहद चिंता की बात है । जहाँ अच्छी शुरुआत के बाद भी रोहित और किशन का एक जूट बल्ला नहीं चल रहा है । जिसक खामयाजा टीम को उठाना पद रहा है । रोहित के ख़राब फॉर्म का अंदाज़ उनके आंकड़ों से लगाया जा सकता है जहाँ उन्होंने अब तक  114 और इशान  किशन ने 191 रन बनाए हैं।

मध्यक्रम को नहीं मिल रहा बांकी प्लेयर्स का साथ

तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और  डेवाल्ड ब्रेविस अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उन्हें बाकि साथी प्लेयर्स का साथ नहीं मिल पा रहा है वहीँ  ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड भी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे हैं ।

लखनऊ की संभावित टीम

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

मुंबई की संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सम्स, मुरुगन अश्विन अश्विन/ऋतिक शौकीन, राइली मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।

बैंगलोर करेगी मुंबई की जीत की दुआ

अंकतालिका में मुंबई की टीम 0 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है । वहीँ अगर आज का मुकाबला लखनऊ जीत लेती है तो वह चौथे पायदान पाए विराजमान हो जाएगी और बैंगलोर की टीम को चौथे स्थान से हटकर पांचवे स्थान पर आना होगा । लिहाजा बैंगलोर चाहेगी की मुंबई इस मैच को जीत ले ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here