आईपीएल 2022 का 27 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और बैंगलोर के बीच खेला गया ।जहां बैंगलोर ने दिल्ली को 16 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए दो बहुमूल्य अंक अर्जित करते हुए प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए ।जहां बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज़ कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 34 गेंद में 66 रन की आतिशी पारी खेली । मैक्सवेल ने 55 रनों का योगदान दिया ।
लक्ष्य पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 173/7 रन बना पाई। दिल्ली की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर वार्नर रहे जहां उन्होंने 66 रनों की पारी खेली, ऋषभ ने 34 रन 17 गेंद में बनाये । बैंगलोर की ओर से हाजेलवुड ने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं हसरंगा को एक और सिराज को 2 विकेट मिले ।
मैन ऑफ द मैच

दिनेश कार्तिक को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने शानदार 66 रन 34 गेंद में बनाये थे ।
27 मुकाबले के बाद: ऑरेंज कैप की टॉप-10 की लिस्ट

27 मैचों के बाद सर्वाधिक रन ठोकने वाले प्लेयर की सूचि में दिनेश कार्तिक की टॉप-10 में प्रवेश हो गई है । दिनेश कार्तिक ने दिल्ली के खिलाफ शानदार 66 रनों की पारी खेली और ऑरेंज कैप 2022 की सूची में 10 वें पायदान पर आ चुके हैं । जहां उन्होंने छह मैच में 197 रन 197 के औसत से बनाया है। वही पहले पायदान पर जॉस बटलर 272 रनों के साथ हैं। दूसरे स्थान पर लोकेश राहुल (235) रन और तीसरे पायदान पर हार्दिक पांड्या (228) रन के साथ हैं। चौथे स्थान पर क्विंटन डी कॉक 212 रन के साथ हैं । पांचवें स्थान पर शिवम दुबे 207 रनों के साथ हैं।
27 मुकाबले के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

आईपीएल पर्पल कैप 2022 की सूची में 27 मैचों के बाद यजुवेंद्र चहल पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप पर बने हुए है। वही कुलदीप ने बैंगलोर के खिलाफ इस मैच में 1 विकेट लेकर पांचवें स्थान से दूसरे पायदान 11 विकेट के साथ आ गए हैं । नटराजन 11 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर खिसक कर आ चुके हैं। चौथे स्थान पर आवेश 11 विकेट के साथ है। पांचवें पायदान पर हसारंगा 11 विकेट के साथ आ गए हैं ।
पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

अंकतालिका की बात की जाए तो बैंगलोर के 16 रनों से जीत के उपरांत बैंगलोर अंक तालिका में 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है । गुजरात की टीम भी 8 अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज है। दूसरे स्थान पर लखनऊ की टीम 8 अंकों के साथ है । चौथे पायदान पर राजस्थान 6 अंकों के साथ है। पांचवें स्थान पर पंजाब 6 अंक के साथ हैं ।







