आईसीसी वूमेन t20 वर्ल्ड कप 2023 में पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला टीम के बीच खेला गया ।जहां इस रोमांच से भरे मुकाबले को भारतीय टीम 5 रनों से हार गई ।हालांकि जेमिमाह रोड्रिग्स और हरमनप्रीत की संघर्षपूर्ण पारी ने भारतीय टीम को मैच में अंत तक बनाये रखा। लेकिन दोनों के आउट हो जाने के बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ा और ऑस्ट्रेलिया का फायदा उठाते हुए इस मुकाबले को 5 रनों से जीत गई है । इस हार के बाद भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो चुकी है।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए इसके जवाब में भारतीय महिला टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 1 67 रन बना पाए भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली प्लेयर भारत के कप्तान हरमनप्रीत रहे जिन्होंने 34 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली वहीं जेमिमा ने 24 गेंदों पर 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हरमनप्रीत का भावुक कर देने वाला बयान

मैं नहीं चाहती कि मेरा देश मेरा रोना देखे, इसलिए मैं यह चश्मा पहन रही हूं, मैं वादा करती हूं, हम सुधार करेंगे और देश को फिर से इस तरह नहीं झुकने देंगे।
इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती कि जब मैं और जेमी बल्लेबाजी कर रहे थे उस गति को वापस पा लूं। और उसके बाद हारना, आज हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। जिस तरह से मैं रनआउट हुआ, उससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती।
प्रयास करना अधिक महत्वपूर्ण था। हमने आखिरी गेंद तक लड़ने पर चर्चा की। नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हम इस टूर्नामेंट में जिस तरह से खेले उससे मैं खुश हूं। हम जानते हैं कि हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप है, भले ही हम शुरुआती विकेट गंवा दें।
जेमी ने आज जिस तरह से बल्लेबाजी की उसका श्रेय उन्हें देने की जरूरत है। उसने हमें वह गति प्रदान की जिसकी हम तलाश कर रहे थे। ऐसे प्रदर्शनों को देखकर खुशी होती है। उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलते देख खुशी हुई। भले ही हम अपनी ताकत से नहीं खेले, हम सेमीफाइनल में पहुंचे। हमने वो आसान कैच दिए। जब आप जीतना चाहते हैं तो उन्हें लेना होगा। हमने मिसफील्ड किया। हम इन पाठों से केवल सीख सकते हैं और गलतियों को नहीं दोहरा सकते।







