लोकेश राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए विश्व कप के भारत के चौथे मुकाबले में जब विराट कोहली 85 रन पर थे तो विराट कोहली से हुई बातचीत पर से पर्दा हटाया है। जहां उन्होंने यह खुलासा किया है की क्यों उन्होंने रन नहीं लिया और क्या बात उन्होंने विराट कोहली से की । जहां आखिरी के 15 रन कोहली के बल्ले से निकले जहां लोकेश राहुल अगली छोर पर उनका दो रन भागने में साथ देते नजर आए। वही पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद लोकेश राहुल ने बड़ा बयान दिया है।
लोकेश राहुल ने कहा
लोकेश राहुल ने कहा की जब विराट कोहली 85 रन पर थे और जीत के लिए लगभग 15 रन की दरकार थी तो मैंने उनसे कहा की आप माइलस्टोन के लिए जाए , विराट ने कहा विश्व कप में अपने रन के लिए अच्छा नहीं लगेगा फिर लोकेश राहुल ने उनसे कहा की।जीत हम गए हैं और आप यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं तो क्यों नहीं। आप जरूर जाए। जहां विराट ने हवाई शॉट खेली और और हमने दो रन पर फोकस किया ।
विराट कोहली का 48 वा शतक
विराट कोहली अब केवल एक शतक दूर हैं सचिन के वंडे के 49 शतक से जहां यह मुमकिन है की इस वर्ल्ड कप में विराट बराबरी कर लें , जिस लय में विराट हैं यह कहना गलत नही होगा को इस दशक के महानतम प्लेयर हैं। विराट ने 97 बॉल बॉल पर 6 चौका और 4 छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली।
भारत और बांग्लादेश के बीच में विश्व कप के 17 मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर लगातार जीत का चौक ठोका ।जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में लगातार चौथी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने वाली बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में 256 रन बना पाए बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने 66 रन की सर्वाधिक पारी खेली । मुशफिकुर रहीम ने 38 और महमुदुल्लाह ने 40 रन की पारी खेली। भारत की ओर से बुमराह सिराज एवं रविंद्र जडेजा ने 22 विकेट चटकाए।
जीत के लिए 257 दोनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ताबड़तोड़ शुरुआत हुई ,जहां रोहित शर्मा ने 40 गेंद पर 7 चौक दो छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेल कर मुड़ सेट कर दिया ।वहीं गिल ने 53 रन की पारी खेली वहीं विराट कोहली ने 103 रन की पारी खेली जहां लोकेश राहुल ने 34 रन की नाबाद पारी खेली।







