India vs South Africa, 3rd ODI दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरे और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम के कप्तान धवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जय भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने पहले 10 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी वही मोहम्मद सिराज ने पहले मलान और रिजा हेंड्रिक्स जो की इन्फ़ोर्म बल्लेबाज़ थे उनका विकेट लेकर सनसनी मचा दी। जहां पहले 10 ओवर में दक्षिण अफ़्रीका ने 3 विकेट खोए थे।
दक्षिण अफ्रीका के विकेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और क्विंटन डिकॉक और मलान की जोड़ी अधिक देर तक नहीं टिक सके जहां तीसरे ओवर में सुंदर की गेंद पर स्लाइस लगाने के चक्कर में डिकॉक (6 रन) ने कैच आवेश को थमा बैठे। इसके ठीक बाद आठवें ओवर में मलान का।विकेट 15 रन के स्कोर पर सिराज ने लिया। वहीं तीसरा विकेट सिराज ने रिजा हेंड्रिक्स के रूप में लिया जहां बाउंसर पर सिराज का काम तमाम किया। मलान को भी बाउंस के द्वारा सिराज ने चलता किया था।
रिजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks wicket) का विकेट

सिराज ने 10 वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिजा को बाउंसर का शिकार बनाया। जहां पहले उन्हें सेटअप किया। जहां तेज गेंदबाज सिराज ने तेज बाउंसर रिजा को डाली जहां तेज गति से आती गेंद को देकर रिजा अपना मुंह बचाने के लिए गए तो उनके बल्ले से गेंद का संपर्क हुआ और फाइन लेग में खड़े सब्स्टीट्यूट फील्डर रवि बिस्नोई ने उनका कैच लपकर पकड़ लिए हालांकि एक बार गेंद उनके हाथ से फिसली लेकीन दूसरी दफा उन्होंने कैच।को पूरा किया।रीज़ा 3 रन पर आउट हुए जहां उन्होंने 21 गेंद खेली ।

पावर प्ले में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड
12 विकेट के साथ मोहम्मद सिराज वनडे में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर बन गए हैं जहां उन्होंने बोल्ट के पावर प्ले में चटकाए 10 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और उनसे आगे निकल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला में मोहम्मद सिराज ने शानदार एवं धारदार गेंदबाजी की है।
वीडियो
— Richard (@Richard10719932) October 11, 2022
;







