India vs South Africa, 3rd ODI: अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के मैदान पर द्विपक्षीय इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां टॉस जीतकर शिखर धवन ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 99 रनों पर सिमट गई है ।जहां जीत के लिए भारतीय टीम को महज 100 रनों की दरकार है। इस मुकाबले में शिखर धवन ने शानदार कप्तानी की। जहां उनकी गेंदबाजी परिवर्तन बेमिसाल रहे। गौरतलब है कि भारत की ओर से कुल 8 विकेट स्पिनरों के खाते में रहे। सबके बीच 23 साल पुराने रिकॉर्ड को भी भारतीय टीम ने तोड़ दिया है।
कुलदीप का चला जादू

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की कुलदीप यादव ने 4.1 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए। जहां उनका एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 10 वंडे मैच में 24 विकेट लेने का भी रिकॉर्ड कायम किया। जहां तीन बार उन्होंने 3 या तीन से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दक्षिण अफ्रीका के।खिलाफ बनाया।
23 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

धवन की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 99 रन कर रोकने में कामयाब रही है। वहीं यह दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर हैं जहां उसे पहले साल 1999 में नेरोबी में टीम ने 117 रन बनाए थे। जहां 23 साल बाद धवन की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम को भारत ने सब कम 99 रनों पर रोक दिया है।
आपको बता दें की वंडे में दक्षिण अफ्रीका का यह चौथा सबसे कम स्कोर है । जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन सब कम स्कोर दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाया गया है।
भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ी दक्षिण अफ्रीका की कमर

भारतीय स्पिनर शानदार एवं धारदार गेंदबाजी की और कुल 8 विकेट अपने खाते में रखें या वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट चटकाए तो दूसरी ओर शहबाज अहमद ने 7 ओवर में 32 रन देकर दो महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की कुलदीप यादव के खाते में 4 सफलता है रहे वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 5 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए उन्होंने पावर प्ले में 2 विकेट लिए आवेश खान ने 5 ओवर में 8 रन दिए एवं किफायती साबित रहे।
साउथ अफ्रीका की ओर से केवल क्लासेन के बल्ले से निकले रन
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के विकेट गुच्छों में गिरे दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हेनरिक क्लासेन रहे जिन्होंने 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन की पारी खेली। वही मलान ने 15 एवं मार्को ने 14 रनों का योगदान दिया ।बाकी कुल आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू भी नहीं पाए।
ICYMI! @imkuldeep18 & Shahbaz Ahmed hit the woodwork! 👌 👌 #TeamIndia
South Africa lose Andile Phehlukwayo & Heinrich Klaasen.
Follow the match 👉 https://t.co/XyFdjVrL7K
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia. pic.twitter.com/U8r2N7jYai
— BCCI (@BCCI) October 11, 2022







