Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 3rd Match: इकाना स्टेडियम लखनऊ में लखनऊऔर दिल्ली कैपिटल्स के बीच आई पी एल 2023 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है . इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए . जीत के लिए दिल्ली की टीम को 194 रनों की दरकार थी। इस मुकाबले में जहां लखनऊ की टीम के सलामी बल्लेबाज मायर्स में तूफानी बल्लेबाजी की और 73 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली वहीं लखनऊ के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने भी करिश्माई गेंदबाजी की ।जहां उन्होंने अपने एक ही ओवर में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं अगले ओवर में उन्होंने सरफराज खान को अपनी गेंद पर गौतम के हाथों कैच आउट करवा कर दिल्ली को करारा झटका दिया।
लखनऊ की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल केवल 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दीपक हुड्डा और मायर्स ने मोर्चा संभाला और दीपक हुड्डा ने 18 गेंदों पर 17 रन बनाए वहीं मायर्स ने 38 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 73 रन की तूफानी पारी खेली। कुणाल पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे ।आयुष ने 7 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की तूफानी पारी खेली ।
दिल्ली की ओर से खलील अहमद और चेतन को दो-दो सफलता मिली . अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के खाते में एक-एक विकेट रहा।
सरफराज खान 4 रन पर हुए रचनात्मक शार्ट लगाने के चक्कर मे आउट

सातवें ओवर की छठी गेंद पर सरफराज खान मार्क वुड का शिकार बने ।जहां रफ्तार से भरी हुई गेंद पर सरफराज सफर कट लगाना चाहते थे । जहां गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के ऊपर से नहीं बल्कि 3rd मैन के दिशा पर चले गए जहां मुस्तैद खड़े गौतम ने सरफराज खान का कैच लिया, सरफराज खान 9 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
वीडियो
Mark wood vs Sarfraz
Nawabo ka shahar.#DCvLSG #LSGvDC #IPL23 #LucknowSuperGiants #DelhiCapitals #AprilFoolsDay #markwood #SarfarazAhmed #sarfarazkhan pic.twitter.com/pdMnb7GbeJ— Siraj Ahamad (@SirajAhamad07) April 1, 2023







