वीडियो: हेटमायेर बने “सुपर मैन”, हवा में छलांग लगाकर पकड़ा गुप्टिल का अद्भुत कैच

0
117
views
Video: Hetmyer became
PC: WestIndies Cricket/Twitter

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में  न्यूज़ीलैंड की टीम रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को जमैका के सबीना पार्क किंग्सटन के मैदान पर खेले गए मैच में13 रनों से रौंद दिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड की टीम ने 1-0 से  बढ़त हासिल कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बना पाई। वहीं वेस्टइंडीज के प्लेयर हेटमेयर ने मैच के दौरान शानदार कैच लेकर दर्शकों का दिल जीत लिया। जहां एक हाथ में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लेकर दर्शकों का दिल जीता। आगे खबर विस्तार से।

कप्तान विलियमसन और जिम्मी नीशम ने मचाया धूम

WI vs NZ: Neesham-Santner storm, New Zealand thrashed West Indies by 17 runs, got Man of the Match
PC: Blackcaps/Twitter

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कनवे और विलियमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज कनवे 4 चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली ।वहीं कप्तान विलियमसन ने 33 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाए ।

वेस्टइंडीज की ओर से ओडियन स्मिथ ने धारदार  गेंदबाज की जहां उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की। मैकॉय तथा होल्डर को एक-एक विकेट मिली।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी में फ्लॉप प्रदर्शन जारी

WI vs NZ: Neesham-Santner storm, New Zealand thrashed West Indies by 17 runs, got Man of the Match

वेस्टइंडीज ने अपने 4 बल्लेबाज को 49 रन पर खो दिया था। इसके बाद ओडियन स्मिथ और शेपर्ड ने पारी खेली संभाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

ओडियन स्मिथ और रोमारियो शेपर्ड ने बनाया मैच को रोमांचक

ओडियन स्मिथ और शेपेर्ड ने मैच को रोमांचक बनने की पूरी कोशिश की। जहां दोनों ने 18 वें ओवर में 19 रन बोल्ट के ओवर में बनाया। 19 ओवर में 17 रन लॉकी फर्ग्यूसन ने लुटाए। जहां 12 गेंद पर दोनों ने मिलकर 35 रन बना दिए थे।

आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 26 रन चाहिए थे। वहीं इस ओवर में दोनों ने मिलकर 12 रन बनाए और संघर्ष दिखाया। लेकिन अंत में साउदी के अनुभव ने वेस्टइंडीज को आखिरी के ओवर में 26 रन बनाने से रोक दिया।

हेटमेयर बने सुपर मैन

8वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेटमेयर ने हवा में छलांग लगाकर मार्टिन गुप्टिल का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। जहां मार्टिन गुप्टिल ने ओडियाना स्मिथ की गेंद पर हवाई शॉट खेली और गेंद सीमा रेखा के बाहर जा ही रही थी की हेटमेयर ने फुर्ती दिखाते हुए हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से बाउंड्री पर कैच पकड़ा और सभी को हैरान कर दिया। जहां गुप्टिल 16 रन बनाकर आउट हुए।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here