भारतीय क्रिकेटर्स के चमके सितारे ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी के चर्चे सोशल मीडिया पर जोर पकड़ता जा रहा है । बॉलीवुड और क्रकेट जगत का याराना काफी पुराना है । जहाँ पाटोदी से लेकर कोहली तक कई ऐसे प्लेयर्स हैं जिन्हे उनका जीवनसाथी इसी बॉलीवुड से मिला है । वहीँ इन सब कड़ियों के बीच ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । जहाँ साल 2018 से उड़ रही अफवाह के अनुसार दोनों कुछ वक्त एक रिलेशनशिप में रहे लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे । वहीँ एक बार फिर इंटरव्यू के दौरान यह मामला उठ गया है जहाँ उर्वशी ने “RP” बोलकर बड़ी बातों का खुलासा किया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
उर्वशी रौतेला ने उठाया ‘मिस्टर RP’ का नाम
Urvashi speaking about Rishabh Pant 😅#UrvashiRautela | #RishabhPant |
📸 : SM pic.twitter.com/QmoPki8czh— BaluSingh Rajpurohit (@BalusinhPurohit) August 11, 2022
उर्वशी और पंत अब फिर से एक बार सुर्खियों बटोर रहे हैं जहाँ एशिया कप से पहले ये सब बातों से कही ऋषभ पंत का फोकस ना डगमगाए ये फैंस को डर सताया जा रहा है । इसका मुख्य कारण एक्ट्रेस उर्वशी का एक इंटरव्यू में ‘मिस्टर RP’ का बार बार नाम लेकर विविचना करना करना था । उर्वशी ने यह इंटरव्यू ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिया जहाँ उन्होंने ‘मिस्टर आरपी’ का नाम लिया और फैंस इसे ऋषभ पंत से जोड़े रहे हैं। वहीँ पंत ने भी बिना नाम लिए अपना रिएक्शन जाहिर कर दिया ।
जहाँ उन्होंने यहाँ तक कह दिया की RP 10 घंटे उनका वेट किया और बाद में मुंबई में मिले और मीडिया ने जो बात ठीक दिशा में जा सकती थी उसे अलग ढंग से पेश किया । जिसके बाद मामला और गर्म हो गया जिसके बाद फिर से इन्टस्ग्राम पोस्ट पर उर्वशी ने पलटवार कर दिया है । जहाँ अब यह मामला शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है ।
ऋषभ पंत का पोस्ट (instagram)

पंत ने डिलीटिड पोस्ट में लिखा, ‘यह बेहद फनी है। कैसे लोग थोड़ी सी लोकप्रियता पाने और सुर्खियों में आने के लिए इंटरव्यू में झूठ बातों का इस्तेमाल कर देते हैं। यह बेहद दुखद है कि कुछ लोग प्रख्यात और नाम के लिए बहुत भूखे और प्यासे हैं। भगवान उन पर अपनी कृपा बनाए रखे। हैशटैग मेरा पीछा छोड़ो बहन। झूठ की भी लिमिट होती है।’
इस बाद उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया ये पोस्ट
छोटू भैया को बैट बॉल खेलनी चाहिए . मैं कोई मुन्नी नहीं हूं बदनाम होने के साथ यंग किड्डो डार्लिंग तेरे लिए
#रक्षाबंधन मुबारक हो #RPChotuBhaiyya








