वीडियो: “खेल भावना हुई तार तार”, शाकिब-शांतो ने किया अपील, मैथ्यूज हुए Time OUT के शिकार, अंपायर ने एक नहीं सुनी

0
31
views
Shakib-Shanto appealed, Mathews became victim of Time OUT, umpire did not listen
PC: disney+hotstar

खेल भावना विश्व कप में तार तार हुई जहां शाकिब और शान्तो की वजह से एक बार फिर बांग्लादेश की टीम पूरे विश्व क्रिकेट में सुर्खिया बनाने में कामयाब रहीं हैं। जहां मैथ्यूज क्रिकेट जगत में पहली बार टाइम आउट के शिकार हुए और मजे की बात यह रही की अंपायर ने भी बांग्लादेश का साथ दे दिया जब की सही मायने में मैथ्यूज की कोई गलती नहीं थी।

क्या था माजरा

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 38 वन मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है । इस मुकाबले में अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जब 25 में ओवर की दूसरी गेंद पर एंजलो‌ मैथ्यूज  को शाकिब के ओवर में उसको टाइम आउट के चलते आउट कर दिया गया था । इससे  पहले सदीरा के आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज मैदान पर आए जहां वह 2 मिनिट की देरी से मैदान पर आए , जैसे ही अपने हेलमेट को बांध रहे थे वैसे ही हेलमेट की स्ट्रिप टूट गई, जहां उन्होंने हेलमेट बाहर से मंगवाया ये देखकर तुरंत शाकिब और शान्तो ने अपील की और अंपायर ने मैथ्यूज को टाइम आउट की वजह से बाहर जाने को कहा।

नियम

नियम ये कहता है की आपको इस विश्व कप में  किसी भी प्लेयर के आउट होने के बाद दूसरे प्लेयर को  2 मिनट में मैदान पर आना है और अपना स्टार्ट ले लेना है। हालंकि हेलमेट की स्ट्रिप टूटना एक बड़ा और सही कारण था। लेकिन शाकिब ने एक ना सुनी और हस्ते हुए नज़र आये ।

Shakib-Shanto appealed, Mathews became victim of Time OUT, umpire did not listen
pc: hotstar

मैथ्यूज ने बार बार अपना हेलमेट दिखाया लेकिन शाकिब ने अपील लेने से साफ मना कर दिया, जहां मैथ्यूज ने बाउंड्री के बाहर आने के साथ हेलमेट फेका। जहां गलती मैथ्यूज की नहीं थी। जहां जब लिटन दास कप्तान थे तो उन्होंने सोढ़ी को मैंकडिंग के बाद वापस बुला लिया था और खेल भावना दिखाया था वहीं शाकिब जैसे अनुभवी खिलाड़ी से ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here