India vs Zimbabwe ODI series, Zimbabwe ODI squad announced: भारत और जिंबाब्वे के बीच 3 वनडे मैच की श्रृंखला का आगाज 18 अगस्त से होगा । जहाँ भारतीय टीम रोहित , विराट , बुमराह जैसे दिग्गजों के बिना तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में जिंबाब्वे की टीम से मुकाबला करेगी । जहाँ एक तरफ वनडे सीरीज के लिए जिंबाब्वे क्रिकेट ने टीम का ऐलान किया है वहीँ बक्सी ने भारतीय टीम में कप्तान को बदला दिया है । जहाँ भारत के कप्तान अब लोकेश राहुल होंगे वहीँ ज़िम्बाब्वे के कप्तान रेजिस चकाब्वा होंगे।
भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम की कमान धवन के हाथों से लेकर अब लोकेश राहुल के हाथों में दे दी है । बड़ा बदलाव के अंतर्गत अब धवन उप कप्तान की भूमिअ में होंगे और केएल राहुल टीम की अगुवाई करते नज़र । आपको बता दें की भारत और जिंबाब्वे के बीच तीनों वनडे एक ही मैदान हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने हैं ।
भारत vs ज़िम्बाब्वे कार्यक्रम
18 अगस्त , 20 अगस्त और 22 अगस्त को मैच खेले जायेगें । यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के एक बजे शुरू होंगे।
बदला ज़िम्बाब्वे का कप्तान

जिंबाब्वे क्रिकेट ने औपचारिक घोषणा के अनुसार , ‘‘नियमित कप्तान क्रेग इर्विन की अनुपस्थिति में कार्यवाहन कप्तान की भूमिका में चकाबवा होंगे हालाकिं की सिकंदर राजा के नाम की भी इससे पहले चर्चा थी , जिन्होंने हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 2 शतक जड़ा था ।। इर्विन चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।’
हाल में ही ज़िम्बाब्वे ने बांग्लादेश पर की है 2-1 से सीरीज जीत
हाल में ही मेहमान टीम बांग्लादेश को 2-1 से रौंदने वाली टीम ज़िम्बाब्वे विजयी रथ पर सवार है जहाँ मोमेंटम साफ़ उनके पास लग रही है । लिहाजा भारतीय टीम को ज़िम्बाब्वे को कम आंकने की गलती नहीं करनी होगी । वहीँ ज़िम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा पर निगाहें टिकी होंगी । जहाँ उन्होंने लगातार 2 शतक बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में ठोके थे ।
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए जिंबाब्वे की वनडे टीम
Zimbabwe name squad for ODI series against India
Details 👇https://t.co/cDteJIV5AZ pic.twitter.com/5tm3ecV9e2
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) August 11, 2022
रेजिस चकाब्वा (कप्तान), रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याची, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।
भारतीय टीम
लोकेश राहुल ( कप्तान ) शिखर धवन ( उप कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (wk), संजू सैमसन (wk), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।







