INDvsWI: “मैन ऑफ द मैच” बने अक्षर पटेल ने कप्तान और कोच को नजरअंदाज कर इसे दिया प्रदर्शन का श्रेय, कहा “मैं 2 तरीके का हूँ आलराउंडर “

0
197
views
INDvsWI: Axar Patel, who became

IND vs WI 5th T20I: पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला (India vs West Indies 5th T20I) भारत और वेस्टइंडीज के बीच अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित फोर्ट लॉडरहिल में खेला गया। जहाँ एक बार फिर भारतीय टीम ने इसे एकतरफा बनाते हुए मैच में 88 रन से जीत दर्ज की है । इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला को  4-1 से अपने नाम कर लिया है।

टॉस के बॉस बने कार्यवाहक कप्तान हार्दिक जिन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए  20 ओवर में  7 विकेट पर 188 रनों बनाया । वहीँ लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम  15.4 ओवर में 100 रन पर सिमट गई ।वेस्टइंडीज की ओर से  शिमरॉन हेटमायर ने संघर्ष करते हुए शानदार  56 रनों की पारी खेली ।  शमार ब्रूक्स ने 13 रन का योगदान दिया । भारत की गेंदबाज़ी  पर नज़र दें  तो आज स्पिनर का जलवा साफ़ दिखा जहाँ रवि बिश्नोई ने 2.4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए।  अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट झटके।

INDvsWI: Axar Patel, who became "Man of the Match", ignored the captain and coach, gave credit for his performance, said "I am an all-rounder in 2 ways"
PC: BCCI

टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी पर डेल तो श्रेयस अय्यर ने सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका निभाई  और  64 रनों की शानदार पारी खेली। मध्यक्रम में  दीपक हुडडा न 38 रन , संजू सैमसन ने 15, दिनेश कार्तिक ने 12, कप्तान हार्दिक पांडया ने 28 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से ओडीन स्मिथ सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने  तीन  विकेट हासिल किया ।डॉमिनिक ड्रेक्स  हेडन वॉल्श, ने एक-एक विकेट चटकाया ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने नियमित अंतराल में गुच्छों में  विकेट गिरे । आलम यह रहा की  वेस्टइंडीज की टीम 15.4 ओवर में 100 रन पर सिमट है । भारतीय टीम ने दौरे का आखरी T20I मैच 88 रनों से जीत लिया है और सीरीज में भी  4-1 से जीत हासिल की है । वेस्टइंडीज की ओर से  शिमरॉन हेटमायर शानदार प्रदर्शन किया जहाँ  उन्होंने 56 रनों की  पारी खेली। उनके अलावा शमार ब्रूक्स ने 13 रन का योगदान दिया ।

मैन ऑफ़ द मैच बने अक्षर पटेल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा

INDvsWI: Axar Patel, who became "Man of the Match", ignored the captain and coach, gave credit for his performance, said "I am an all-rounder in 2 ways"
PC: Twitter

मैं काफी चीजों को नहीं बल्कि बेसिक चीजों को आजमाने चाहता था जहाँ  मैंने  चीजों को सरल रखने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा था । पिच से काफी मदद मिली और मैं इसको को चालू रखना चाहुगा । वेस्टइंडीज में वनडे और टी20 दोनों सीरीज में पिचें काफी एक समान सी थीं। मुझे इस बात से कोई लेना देना नहीं है की लोग क्या कहते हैं । मैं एक ऑलराउंडर हूँ , जहाँ अगर गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया तो मैं बॉलिंग ऑलराउंडर और  अगर बल्ले से, तो बैटिंग ऑलराउंडर।

अपने बल्लेबाज़ी प्रदर्शन को लेकर कहा की उन्होंने वनडे में भी कुछ ऐसा ही किया था और आईपीएल में भी वे ऐसा करते हुए आ रहे हैं । लिहाजा कभी कोई दिक्कत नहीं पड़ा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here