INDvsWI: मैन ऑफ़ द सीरीज बने अर्शदीप ने कप्तान को नहीं बल्कि इसे दिया प्रदर्शन का श्रेय, IPL को बताया वरदान 

0
209
views
INDvsWI: Man of the series Arshdeep did not give credit to the captain but to the performance, told IPL a boon
PC: Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पांचवें T20 मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 88 रन से रौंदकर अपने वेस्टइंडीज दौरे का समापन किया । जहाँ भारतीय टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला को 4-1 से अपने नाम कर लिया है । फ्लोरिडा में हुआ इस मुकाबले को भारतीय टीम ने कार्यवाहक कप्तान की भूमिका में रहे हार्दिक की आगई में टीम ने जीता।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर  188 रन बनाए। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। वहीँ दीपक हुड्डा ने 38, संजू सैमसन 15 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 28 रन बनाए। जहाँ वेस्टइंडीज की ओर से ओडियन स्मिथ ने सर्वाधिक 3 विकेट 33 रन देकर चटकाए ।

INDvsWI: Man of the series Arshdeep did not give credit to the captain but to the performance, told IPL a boon
PC: BCCI

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 15.4 ओवर में 100 रन पर सिमट गई । वेस्टइंडीज की ओर से केवल  शिमरन हेटमायर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए  56 रन की पारी खेली । भारत की ओर से स्पिनर गेंदबाज़ों ने जमार तारीफे बटोरी । जहाँ रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किये । दूसरी ओर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने के खाते में 3-3 विकेट आये ।

मैन ऑफ़ द सीरीज बने अर्शदीप(Arshdeep Singh | Player of the Series

INDvsWI: Man of the series Arshdeep did not give credit to the captain but to the performance, told IPL a boon
PC: Twitter

अर्शदीप को मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 5 मैच में 7 विकेट चटकाए जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 3 विकेट लेने का था । जिसके लिए उन्हें 1000 डॉलर से नवाज़ा गया है ।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर अर्शदीप ने बोली यह बात

INDvsWI: Man of the series Arshdeep did not give credit to the captain but to the performance, told IPL a boon
PC: Twitter

जीत के काफी अच्छा महसूस हो रहा है । राहुल (द्रविड़) सर कहते हैं, हम क्रिकेट को प्रक्रिया के अनुसार खेलते हैं और यह प्रोसेस पर आधारित  टीम हैं।प्रक्रिया को सही तरीके से करना ही हमारा पहला लक्ष्य है , मैं  परिणामों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता और यह  मेरी गेंदबाजी में मेरी मदद करती है ।

एक गेंदबाज के रूप में मैनेजमेंट बैक करती है और आप पर  विश्वास दिखती है तो अच्छा लगता है । मेरे प्रदर्शन का श्रेय टीम प्रबंधन को  जाता है। जिस तरह से मैनेजमेंट युवाओं का समर्थन करती है ये अच्छा अनुभव करता है , ड्रेसिंग रूम का मौहाल काफी अच्छी है। एक युवा खिलाड़ी के रूप में आने और अपनी आईपीएल और स्टेट लेवल के प्रदर्शन के आधार पर बड़े मैचों में अच्छा करना बेहद खास अनुभव देता है । आने वाले समय में जैसी भी टीम की मांग होगी मैं गेंदबाज़ी करुँगा ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here