भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में रिकॉर्ड टूटने का सिलसिला जारी है। इसकी क्रम में भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 28 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेलकर कपिल देव का 40साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
टेस्ट में भारतीयों द्वारा सबसे तेज अर्धशतक:
28 गेंद – आर पंत बनाम श्रीलंका, 2022
30 गेंदें – के देव बनाम पाक, 1982
31 गेंदें – एस ठाकुर बनाम इंग्लैंड, 2021
32 गेंद – वी सहवाग बनाम इंग्लैंड, 2008
33 गेंदें – के देव बनाम पाक, 1978
33 गेंदें – एच सिंह बनाम इंग्लैंड, 2002
33 गेंदें – वी सहवाग बनाम वेस्टइंडीज, 2006
भारत ने लिया बढ़त

भारत ने पहली पारी में 143 रनों की बढ़त लेने के बाद तेज शुरुआत की, जहां भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 79 गेंदों पर 46 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए। इसके उपरांत बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने 28 गेंदों का सामना करके 50 रन बनाए जहां उन्होंने 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए ।इसके साथ ही उन्होंने भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लगाए गए कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कपिल देव ने 30 गेंद पर यह रिकॉर्ड बना दिया है।
ऋषभ पंत की पारी
बल्लेबाज़ी करने उतरे ऋषभ पंत ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को धोना शुरू किया । एक-एक कर सभी गेंदबाजों पर ऋषभ पंत हावी हुए ।चारों ओर शॉट लगाया, ऋषभ पंत ने आउट होने से पहले 31 गेंदों पर 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीँ 28 गेंद पर अर्धशतक जमाया ।जहां उन्होंने 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए जहां के स्ट्राइक रेट 161.29 का रहा।
दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।
दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग 11
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमन्ने, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धननंजय डी सिल्वा, निरोशान डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, प्रवीन जयविक्रमा।







