IPL 2022: भुवनेश्वर कुमार ने IPL में सर्वाधिक “डॉट बॉल” करने का बनाया रिकॉर्ड, हरभजन का टूटा रिकार्ड

0
140
views
IPL 2022: Bhuvneshwar Kumar sets record for bowling most dot balls in IPL, Harbhajan breaks record
PC:IPL/Twitter

हैदराबाद और राजस्थान के बीच आईपीएल 2022 का पांचवां मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है ।जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी के लिए आए भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में जॉस बटलर का विकेट ले लिया था लेकिन उस बॉल को नो बॉल करार दी गई, जिसके बाद बटलर ने ताबड़तोड़ 35 रनों की पारी खेली ।

इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 29 रन देकर एक सफलता अर्जित की इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है ।जहां आईपीएल में सर्वाधिक डॉट बोल देने का रिकॉर्ड के सलामी भुवनेश्वर  कुमार के नाम दर्ज हो गया है।।

आईपीएल में सर्वाधिक डॉल बॉल डालने का रिकॉर्ड हुआ भुवनेश्वर कुमार के नाम

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक डॉट बोल देने का रिकॉर्ड अब सनराइजर्स हैदराबाद के धारदार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हो गया है। जहां उन्होंने आईपीएल में अब तक 1270 डॉट बोले डाली है वहीं हरभजन सिंह जिन्होंने 1268 डॉट गेंदें फेंकी थी उनका रिकॉर्ड टूट चुका है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकी गई

1270 – भुवनेश्वर कुमार*
1268 – हरभजन सिंह
1265 – रवि अश्विन
1259 – सुनील नरेन
1155 – लसिथ मलिंगा
1154 – अमित मिश्रा

भुवनेश्वर कुमार का आईपीएल इतिहास

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में कोई 132 मैचों में 142 विकेट चटकाए हैं जहां उनका इकोनामी 7.30 का रहा है।राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए हैं ।जहां अब हैदराबाद की टीम को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में 211 रनों की दरकार है।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन):

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (सी), निकोलस पूरन (डब्ल्यू), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here