भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया ।जहां भारतीय टीम ने 228 रनों से श्रीलंका पर सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की, वहीं दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली है। उन्होंने 28 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेलकर 40 साल बाद कपिल देव के 30 गेंदों पर बनाए गए टेस्ट में 50 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और भारतीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर बन चुके हैं। एक समय ऐसा भी आया जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी क्रिच से काफी आगे निकल कर करते नजर आए। जिसे देकर दर्शकों के साथ सभी हैरान रह गए , वही श्रीलंका के गेंदबाज़ भी सहम गए । वह इस पर रोहित शर्मा ने खुलासा करते हुए बड़ी बात कही है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा का बयान
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रोहित शर्मा ऋषभ पंत की तारीफों के पुल बांधे, जहां उन्होंने या कहा कि ऋषभ पंत नेचुरल प्लेयर हैं। उन्हें हमने पूरी स्वतंत्रता दी है अपना स्वाभाविक गेम खेलें, लेकिन उन्हें यह भी ध्यान रखना होगा कि समय और सिचुएशन के आधार पर बल्लेबाजी की जाए। रोहित शर्मा ने कहा कि पंत ऐसे बल्लेबाज है जो कि आधे घंटे और 40 मिनट के अंदर गेम को बदल सकते हैं और उनके इस स्वाभाविक गेम को हमने पूरी तरह से अपनाया है। यही बड़ी वजह है की पंत ने आने के साथ दूसरे टेस्ट मैच में आतिशी पारी खेली। उन्हें पूरी छूट थी की वह अपना स्वाभाविक गेम खेले।
28 गेंदों पर पूरा कर लिया था अर्धशतक
ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 26 रनों का सामना करते हुए 7 चौके की मदद से 150 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए थे .वहीं दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 31 गेंदों पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाए उनका स्ट्राइक रेट 161 का रहा है। हालांकि उन्होंने 28 गेंद पर ही अर्धशतक जड़ दिया था।
मैन ऑफ द सीरीज
Rishabh Pant post match interview after winning Man of the series. #INDvSL pic.twitter.com/HH5RC1k9fl
— One Handed Six Academy (@1handed_6) March 15, 2022
ऋषभ पंत को मैन ऑफ़ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया । जहां उन्होंने दोनों ही पारियों को खास बनाया और 2 टेस्ट मैच की तीन पारियों में 185 रन बनाए थे। वहीं इसके साथ उन्हें ड्रीम XI गेम चेंजर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।







