Delhi Capitals Women vs UP Warriorz, 5th Match: दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 का पांचवां मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट एकेडमी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा जो कि यूपी वारियर्स के कप्तान है उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले तीन ओवर संभलकर खेला उसके बाद मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली शुरू कर दी ।जहां पहले विकेट के लिए शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। जहां दोनों प्लेयर ने यूपी की प्लेयर की जमकर कुटाई की।
शेफाली वर्मा ने खेली धुआंधार पारी
शेफाली वर्मा ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए हालांकि वह मैकग्राथ की गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर किरण द्वारा लपकी गई लेकिन इससे पहले उन्होंने एक चौका और एक जबरदस्त छक्का लॉन्ग ऑन की दिशा में लगाया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीँ वीमेन प्रीमियर लीग में अपने 100 रन भी पुरे किये ।
मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा के बीच हुई 67 रन की तूफानी साझेदारी

मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा के बीच 38 गेंदों पर 67 रन की तूफानी साझेदारी हुई ।जहां मेग लेनिंग ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना वूमेंस प्रीमियर लीग का दूसरा अर्धशतक ठोका तो वही शेफाली वर्मा और दुर्भाग्यशाली रहे और 17 रन पर उनका विकेट गिरा। वहीं दूसरी छोर पर मैग लेनिंग ने तूफानी पारी खेलते हुए अपना दूसरा अर्धशतक ठोका।
चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अंजलि के ओवर में शेफाली वर्मा ने जबरदस्त छक्का लॉन्ग ऑफ की दिशा में ठोका ।जहां वह पहले विकेट को छोड़ते हुए लेग साइड की दिशा में रूम बनाया और गेंद पड़ने के साथ ही उसके लेंथ को भांपती हुए हवाई शॉट खेला जहां गेंद सीधे बाउंड्री रेखा के बाहर गिरी। जहां गेंद और बल्ले के जबरदस्त संपर्क के साथ ही गेंद छक्के के लिए गई। वहीं बारिश की वजह से मैच को 87 रन पर रुक गया है।
वीडियो
Still thinking about this MASSIVE hit from @TheShafaliVerma 💥
More huge hits in #DCvUPW 👉🏻 LIVE & FREE on #JioCinema for all telecom operators & #Sports18 📺📲#TATAWPL #CheerTheW pic.twitter.com/X6JZufYbzI
— JioCinema (@JioCinema) March 7, 2023







