बाबर आजम की टीम ने शाहीन अफरीदी की टीम को 35 रन से रौंदा, अफरीदी की तूफानी 52 रन गई बेकार, वहाब रियाज चमके

0
63
views
Babar Azam's team defeated Shaheen Afridi's team by 35 runs, Afridi's stormy 52 runs went in vain, Wahab Riaz shined
PC: TWITTER

पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का 23 वां मुकाबला रावलपिंडी के मैदान पर पेशावर जाल्मी और लाहौर कलंदर के बीच खेला गया ।जहां बाबर आजम और शाहीन अफरीदी इस बार आमने-सामने थे। बाबर आजम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी बाबर आजम की पेशावर जाल्मी टीम ने 19 .3 ओवर में 207 रन बनाए ।इसके जवाब में शाहीन अफरीदी की लाहौर कलंदर्स की टीम 172 रनों पर ढेर हो गई इस जीत के साथ ऑफ की रेस में बाबर आजम की टीम अब भी कायम है।

बाबर आजम की अर्धशतकीय पारी के साथ कैडमोर की तूफानी पारी

Babar Azam's team defeated Shaheen Afridi's team by 35 runs, Afridi's stormy 52 runs went in vain, Wahab Riaz shined

पेशावर जाल्मी की ओर से बाबर आजम ने 41 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं कैडमोर ने 16 गेंदों पर दो चौके और तीन तूफानी छक्के की मदद से 36 रन बनाए ।वही  अयूब ने 36 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन की तूफानी पारी खेली जिसके दम पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला।


लाहौर कलंदर की गेंदबाजी की बात की जाए तो शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए ।वहीं हैरिस रौफ को दो तथा जमन खान और राशिद खान को दो-दो सफलता मिली।

शाहीन अफरीदी की तुफानी अर्धशतकीय पारी गई बेकार

Babar Azam's team defeated Shaheen Afridi's team by 35 runs, Afridi's stormy 52 runs went in vain, Wahab Riaz shined

शाहीन अफरीदी की बात की जाए तो उन्होंने आज के मुक़ाबले में गेंद से सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए वहीं बल्ले से भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 36 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं तलत ने 37 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 63 रन बनाए।

पेशावर जाल्मी गेंदबाजी की बात की जाए तो अरशद और वहाब रियाज ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। ओमारजाई ने दो और आमेर ने 1 विकेट हासिल किया।


 

पॉइंट्स टेबल में बाबर आजम की टीम का चौका स्थान

इस जीत के बाद बाबर आजम की टीम प्ले ऑफ की रेस में बनी हुई है जहां बाबर आजम की टीम के 8 अंक हैं । जहां टॉप 4 टीम में लाहौर कलंदर 12 अंक के साथ टॉप पर हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here