Delhi Capitals Women vs UP Warriorz, 5th Match: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में लेनिंग 70 रन ,जेमिमा 34 और जोनासेन 42 रन की नाबाद पारी की बदौलत यूपी वारियर्स के सामने जीत के लिए 212 रन का बड़ा लक्ष्य रखा ।
शेफाली और लेनिंग की जबरदस्त 67 रन की पार्टनरशिप

बैंगलोर के खिलाफ शतकीय साझेदारी निभाने वाली शेफाली और और मेग लेनिंग ने यूपी के खिलाफ भी टीम को तेज शुरुआत दिलाई। जहाँ दोनों ने 67 रन की निभाई , जहाँ शेफाली 17 रन बनाकर आउट हुईं। वहीँ कप्तान ने 760 रन की तूफानी पारी खेली और लगातार दो अर्धशतक ठोका ।
जेमिमा रोड्रिग्ज और जेस जोनासेन की अर्धशतकीय साझेदारी
जेमिमा रोड्रिग्ज और जेस जोनासेन ने भी रन गति को बढ़ा कर रखा । जहाँ दोनों ने मिलकर 34 गेंद पर 67 रन की साझेदारी निभाई । जहाँ दोनों ने जबरदस्त शॉट मैदान की हर दिशा में ठोके ।
किरण नवगिरे के जबरदस्त कैच लेकर किया शेफाली को आउट
शेफाली 7वें ओवर ताहलिया मैक्ग्रा की गेंद प
र हवाई शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हुई । जहाँ शेफाली वर्मा लेग की दिशा में शॉट खेला जहाँ पर किरण नवगिरे ने उनका बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। शेफाली ने 14 गेंद पर 17 रन बनाए। जहाँ उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा ।
दिल्ली कैपिटल्स : मेग लेनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारियन कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नोरिस।
यूपी वॉरियर्ज : एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सेहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, शबनिम इस्माइल, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।
वीडियो
WHAT. A. GRAB!
Safe hands ft. Kiran Navgire ✅
Follow the match 👉 https://t.co/Yp7UtgDkCN#TATAWPL | #DCvUPW | @UPWarriorz pic.twitter.com/Hw1KKX4oTB
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 7, 2023







