INDvsZIM: ” मैन ऑफ द मैच” बने दीपक चाहर ने कप्तान को नजरअंदाज कर इसे दिया प्रदर्शन का श्रेय , कहा “मैं नर्वस था, शरीर और दिमाग काम नहीं कर रहा था “

0
75
views
INDvsZIM:
PC: Twitter

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा 10 विकटों से ज़िम्बाब्वे की टीम को रौंदा । टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम ने 40.3 ओवर में 189 रन पर सिमट गई । जहाँ भारत की ओर से  दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट हासिल कर ज़िम्बाब्वे टीम की कमर तोड़ दी। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिखर धवन (81) और शुभमन गिल (82) की जोड़ी ने  30.5 ओवर में बिना विकेट गवाए भारतीय टीम को जीत दिला दी ।

धवन ने 38वीं तो गिल ने जमाई तीसरी शुभ हाफ सेंचुरी

INDvsZIM: "Man of the Match" Deepak Chahar ignores the captain and gives credit for the performance, says "I was nervous, body and mind were not working"
PC: BCCI



शिखर धवन और शुभमन गिल ने शानदार अंदाज़ में खेला और वेस्टइंडीज दौरे की याद तजा करवा दी जहाँ दोनों ही प्लेयर में तालमेल दिखाई दी । धवन ने वनडे में 6500 रन पुरे करने के साथ अपने वनडे करियर का  38वीं अर्धशतकीय पारी खेली । धवन ने 113 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके की मदद से 81 नाबाद रन बनाये । वहीं, दूसरी ओर शुभमन गिल ने  72 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 82 नाबाद रन बनाये और वनडे में अपना तीसरा अर्धशतकीय पारी खेली ।

प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर और अक्षर पटेल ने चटकाए 3-3 विकेट

INDvsZIM: "Man of the Match" Deepak Chahar ignores the captain and gives credit for the performance, says "I was nervous, body and mind were not working"
PC: BCCI

भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहाँ 110 रन पर ज़िम्बाब्वे के 8 विकेट गिर चुके थे । वहीँ भारत ने पहले 4 विकेट ज़िम्बाब्वे के 31 रन पर गिरा दिए थे ।प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला।

जिम्बाब्वे के लिए  रेजिस चकाब्वा ने सर्वाधिक  35 रनों की पारी खेली। वहीं, ब्रैड एवंस और रिचर्ड नगरावा ने 9 वे विकेट के लिए रिकॉर्ड  65 गेंद में 70 रन जोड़े।

मैन ऑफ द मैच ” दीपक चाहर ने प्रेजेंटेशन पर कही यह बात

INDvsZIM: "Man of the Match" Deepak Chahar ignores the captain and gives credit for the performance, says "I was nervous, body and mind were not working"
PC: Twitter



दीपक चाहर ने कहा की गेंदबाज़ी के दौरान लैंडिंग थोड़ी कठिन थी वहीँ  छह महीने से अधिक का समय हो गया था जब से मैं क्रिकेट से दूर था ।अंतरराष्ट्रीय मैच से अगर आप इतने दिन दूर रहेगें तो  जाहिर तौर पर आप थोड़े नर्वस होंगे। इस मैच से पहले मैंने 4-5 अभ्यास मैच खेले थे, जिसका मुझे फायदा मिला  । जहाँ पहले कुछ ओवरों में शरीर और दिमाग एक साथ काम नहीं कर रहे थे, लेकिन उसके बाद मोमेंटम मिली और मैंने अच्छा प्रदर्शन किया । जहाँ अब मैं पूरी तरह से फिट हूँ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here