भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्ल्ड कप विश्वकप का दसवां मुकाबला हैमिल्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाये हैं । वहीँ जीत के लिए वेस्टइंडीज को 318 रनों की दरकार है ।भारतीय टीम ने पहले 5 ओवर में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 41 रन जोड़े ।वही यस्तिका भाटिया ने 21 गेंदों पर 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।जहां उनका स्ट्राइक रेट 147 का रहा । दूसरी ओर स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों पर 123 रन बनाकर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया । जहाँ इस प्लेयर ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की ।
स्मृति मंधाना ने विदेशी जमीन पर जड़ा सर्वाधिक 5 शतक
Smriti Mandhana hundred in 2017 WC against West Indies 👏#SmritiMandhana #CWC22pic.twitter.com/KZqGOFUOBK
— CRICKET VIDEOS 🏏 (@AbdullahNeaz) March 12, 2022
विदेशी जमीन पर सर्वाधिक शतक जड़ने वाले प्लेयर स्मृति मंधाना बन चुके हैं ।जहां उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपना पांचवा शतक विदेशी जमीन पर पूरा किया है।
स्मृति मंधाना ने 13 चौके और दो छक्के की मदद से 123 रन बनाए ।जहां उन्होंने 103 के स्ट्राइक रेट से शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया ।वहीं शमलिया ने सेलमैन के हाथों कैच आउट कराया।स्मृति मंधाना ने आपको बता दें की इसी वर्ल्ड कप में अपना 2500 रन का आंकड़ा भी पूरा किया था । वहीँ शतक के साथ एक और मिले स्टोन को प्राप्त कर चुकी हैं ।भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज किया था, दूसरे ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों भारत को 62 रन से हार मिली थी ।
टीम
भारत: यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़
वेस्टइंडीज: डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किशिया नाइट, स्टैफनी टेलर (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन







