IND vs WI: स्मृति मांधना-हरमनप्रीत की तूफानी पारी, दोनों ने जड़ा शतक, जीत के लिए WI को 318 रनों का लक्ष्य

0
151
views
IND vs WI: Smriti Mandhana created history by playing an innings of 123 runs, became the first Indian woman batsman
PC: BCCI/Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी वुमंस कप 2022 का दसवां मुकाबला है ।भारत की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।वहीं उनका बेहद सफल साबित हुआ ।जहां भारत के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और भारत की हरफनमौला प्लेयर हरमन कौर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आतिशी पारी खेली दोनों ही प्लेयर्स ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, हालांकि यस्तिका भाटिया ने पहले समा बांधा उसके उपरांत स्मृति और हरमन भी उनके रंग में दिखी। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 317 रन बनाये ।

भारत की बल्लेबाजी

भारत की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत ने पावरप्ले के 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे वहीं भारत को भाटिया और स्मृति ने शानदार शुरुआत दी जहां यशिका भाटिया ने 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ 31 रनों की पारी खेले ।


इसके उपरांत स्मृति मंधाना ने अपना गियर चेंज करते हुए 119 गेंदों पर 123 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल विदेशी सरजमीं पर अपना पांचवा शतक बनाया ,वही वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन चुके हैं।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हरमनप्रीत ने अपना जौहर दिखाते हुए विंटेज हरमनप्रीत की याद दिला दिलाई, उन्होंने 107 गेंदों का सामना करते हुए 109 रनों की शानदार ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि दीप्ति और मिताली ने निराश किया लेकिन स्मृति और शानदार पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए वहीं आ वेस्टइंडीज को जीत दर्ज करने के लिए 318 रनों की दरकार है।

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद रहीं जिन्हे दो सफलता हाथ लगी। दूसरी ओर कनेल  मैथ्यू, सेल्मन एलेन और डॉटिन को एक एक सफलता हाथ लगी।

भरत ने आखरी 10 ओवर में बनाए 84 रन

गौरतलब है कि हरमनप्रीत और पूजा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आखिरी 10 ओवर में भारत के लिए 85 रन जोड़े।

टीम

भारत: यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

वेस्टइंडीज: डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किशिया नाइट, स्टैफनी टेलर (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here