IPL 2022: कुलदीप ने इसे दिया “MOM” अवार्ड का श्रेय बोले ” इसका  विकेट था सबसे खास, इस प्लेयर को मिलना चाहिए पर्पल कैप”, जीता करोड़ों दिल

0
81
views
IPL 2022: Kuldeep gave credit for
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 41 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया, जहां इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स में 4 विकेट से कोलकाता नाइट राइडर्स को रौंदकर दो महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। कुलदीप यादव को एक बार फिर से मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। IPL 2022 के 41वें मैच में DC के सामने 147 रन का टारगेट था, जिसे दिल्ली की टीम ने 18वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।



कुलदीप यादव ने की धारदार गेंदबाजी

IPL 2022: Kuldeep gave credit for "MOM" award, said "its wicket was the most special, this player should get purple cap", won crores of hearts
PC: IPL/Twitter

दिल्ली के जीत के नायक रहे  कुलदीप यादव जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से अपने पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को जमकर परेशान किया। जहां पहले उन्होंने 8 वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट चटकाए ,वहीं श्रेयस अय्यर और रसेल  को चलता कर कोलकाता नाइट राइडर्स की कमर तोड़ दी ।

मैन ऑफ द मैच अवार्ड प्राप्त करने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर कुलदीप यादव ने कहा

“काफी विफलताओं के बाद अब मैं मानसिक तौर पर काफी मजबूत और एक अच्छा गेंदबाज बन गया हूं।” आप असफलताओं से डरते हैं इसलिए आप उनसे डर लगता है लेकिन अब मुझे असफलताओं से कोई डर नहीं लगता ।कुल 4 विकेट में सबसे अच्छा विकेट पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि “मुझे रसेल का विकेट सबसे अच्छा लगा क्योंकि मैंने उन्हें सेटअप किया ।



मैंने कोण में बदलाव करते हुए पहले तो डांट गेंद डाली इसके बाद मुझे पता था कि रसल अब शॉट लगाने वाले हैं इसलिए मैंने उनके एरिया से बाहर गेंद डाली आज इसका परिणाम क्या हुआ कि वह स्टंप आउट हुए यह सीजन अब तक का मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ सीजन रहा है।

कुलदीप यादव की जमकर की तारीफ

यूज़वेंद्र चहल की तारीफ करते हुए कुलदीप यादव ने कहा कि मेरी मुश्किल घड़ी में जब मैं असफलताओं से गुजर रहा था और इंजरी थी तो बड़े भाई की तरह यूज़वेंद्र चहल ने मुझे अक्सर कॉल किया करते थे, मैं चाहता हूं कि इस साल पर्पल कैप का खिताब उन्हें मिले वह एक शानदार गेंदबाज है एवं बेहतरीन टीम प्लेयर है। यूज़वेंद्र चहल मेरे बड़े भाई की तरह है एवं मेरे मुश्किल समय में उन्होंने मुझे को प्रोत्साहित किया है।

श्रेयस के शानदार कैच के बारे में कुलदीप यादव ने की ऋषभ पंत की प्रशंसा



PC: IPL/Twitter

मुझे पता ही नहीं चला कि गेंद कब ऋषभ पंत के दस्ताने में फस चुकी है यह कैच बेहद शानदार रहा और यह विकेट मेरा नहीं बल्कि ऋषभ पंत का रहा इसका श्रेय ऋषभ पंत को जाना चाहिए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here