41 मैच हुए समाप्त, ऑरेंज-पर्पल कैप में श्रेयस-कुलदीप का धमाल, टॉप-5 से डुप्लेसिस बाहर, देखें टॉप 10 की सूची

0
247
views
41 matches ended, Shreyas-Kuldeep's performance in Orange-Purple cap, Duplessis out of top-5, see top 10 list

आईपीएल 2010 का 41वां  मुकाबला दिल्ली और कोलकाता के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। जहां इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से कोलकाता को हराकर अंक तालिका में छठे पायदान पर अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल किया है। कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146/9 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 6 गेंद बाकि रहते हुए मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया ।

नितीश राणा और श्रेयस की संघर्षपूर्ण पारी



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता  की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाया ।नीतीश राणा ने सर्वाधिक 57 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन बनाए। IPL करियर का 15वां अर्धशतक नितीश राणा ने पूरा किया ।DC की ओर से कुलदीप यादव ने 4 और मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट  चटकाए । मुस्तफिजुर रहमान ने आखिरी ओवर में  2 रन दिए और 3 विकेट चटकाए थे ।

रोवमैन पॉवेल- वार्नर ने खेली आतिशी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली की शुरुआत निराशाजनक रहीं, जहाँ पहला विकेट बिना कोई रन बनाये आउट हुआ । पहली ही गेंद पर पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले आउट हो गए। वार्नर ने 42 रन बनाये जहाँ उन्होंने 8 चौके जड़े । दिल्ली की और से वार्नर (42), ललित यादव (22), पॉवेल ने 16 गेंद में 33 रन बनाये । उमेश यादव 3 विकेट लेकर टॉप पर रहे ।छक्का लगाकर DC की जीत को पक्का करने वाले रोवमैन पॉवेल ने 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच

PC: IPL/Twitter

दिल्ली  के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहाँ कुलदीप ने  ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए।



41 मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की  सूची में हुआ बदलाव

41 matches ended, Shreyas-Kuldeep's performance in Orange-Purple cap, Duplessis out of top-5, see top 10 list

आईपीएल के 41 मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में श्रेयस  टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर लिया  है। जहां श्रेयस ने अभिषेक और डुप्लेसी को पछाड़ते हुए टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है ।हार्दिक पांड्या 305 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं ।

बटलर 499 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 368 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर हार्दिक 305 रनों के साथ तथा चौथे पायदान पर शिखर धवन 302 रनों के साथ हैं।



41 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप टेन की लिस्ट

41 matches ended, Shreyas-Kuldeep's performance in Orange-Purple cap, Duplessis out of top-5, see top 10 list

41 मुकाबले के बाद पर्पल कैप की टॉप टेन की सूची में उमरान मलिक को पछाड़ कुलदीप  दूसरे पायदान पर आ चुके हैं। वहीं यजुवेंद्र चहल 18 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं ।तीसरे पायदान पर अब उमरान 15 विकेट के साथ हैं। चौथे पायदान पर  नटराजन  15 विकेट के साथ हैं ।पांचवें स्थान पर ब्रावो  14 विकेट के साथ मौजूद है। वहीं छठे स्थान पर उमेश यादव 14 विकेट के साथ आ चुके हैं।

पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंची delhi

दिल्ली की 8 मैचों में ये चौथी दफा  जीत रही । इस जीत के बाद दिल्ली 8 अंकों के साथ पॉइंट्स  टेबल में छठे स्थान पर हैं । कोलकाता की 9 मैचों में ये छठी हार रही। कोलकाता 8 वें स्थान पर 6 अंकों के साथ है ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here