आईपीएल 2022 का 41वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से कोलकाता को मात दी । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 गेंद शेष रहते हुए विकेट पर 150 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया।
मैन ऑफ द मैच

कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहां उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
कोलकाता की खराब शुरुआत के बाद कप्तान श्रेयस की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से नीतीश राणा ने 34 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन बनाए ।वहीं कप्तान श्रेयस ने 37 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं अंत में रिंकू सिंह ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर की शुरुआत बेहद खराब रही जहां कोलकाता के 4 विकेट महज 35 रनों पर गिरे। जिसमें फिंच , वेंकटेश अय्यर, इंदरजीत एवं सुनील नारायण शामिल रहे। कठिन समय में पारी को कप्तान श्रेयस ने संभाला जहाँ उन्होंने 42 रन बनाए ।वहीं नीतीश राणा और रिंकू सिंह के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।
कुलदीप यादव कि धारदार गेंदबाजी
दिल्ली के धाकड़ गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने एक बार फिर कोलकाता के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं मुस्तफिजुर रहमान को तीन सफलताएं हासिल हुई । चेतन और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिले। कुलदीप की गुगली के सामने कोलकाता के बल्लेबाज नतमस्तक गए । जहां कुलदीप ने श्रेयस अय्यर, इंद्रजीत, सुनील नारायण और रसल को आउट कर कोलकाता को बड़े स्कोर बनाने से रोका ।
पॉवेल की आतिशी पारी से सहमा कोलकाता की टीम
एक बार फिर पावर हीटर बल्लेबाज रोमन पॉवेल ने आतिशी पारी खेलते हुए 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 33 रनों की पारी खेलकर दिल्ली की जीत पक्की की, जहां उन्होंने छक्का लगाकर दिल्ली को 4 विकेट से जीत दिलाई।
शुरुआती झटके के बाद वार्नर ने टीम को संभाला
मैच के पहले ही ओवर में उमेश यादव ने पृथ्वी शॉ को आउट किया ।वहीं डेविड वॉर्नर ने पारी को संभालते हुए 26 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से 42 रन बनाए। मिशेल मार्श ने 7 गेंदों पर दो चौके की मदद से 13 रनों का योगदान दिया। ललित यादव ने 22 तथा रोवमेन पॉवेल ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली अक्षर पटेल 24 रन बनाकर रन आउट हुए नाबाद पारी खेली।
टूटे ये रिकॉर्ड

- आईपीएल में सबसे पहली गेंद (एक पारी की) विकेट:
3: लसिथ मलिंगा
3: अशोक डिंडा
3: प्रवीण कुमार
3: उमेश यादव
2) भारतीयों द्वारा आईपीएल सीजन में सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच पुरस्कार:
5 – 2016 में विराट
4 – कुलदीप 2022
4 – 2021 में ऋतुराज
4 – 2016 में रोहित
3) डीसी ने 2022 आईपीएल में 4 मैच जीते
उन जीत में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार।
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव*
4) केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा आईपीएल रन
1018 – वार्नर*
1018 – रोहित
829 – रैना
5) आईपीएल में एक विपक्षी के खिलाफ 1000 रन
रोहित बनाम केकेआर
वार्नर बनाम पीबीकेएस
धवन बनाम सीएसके
वार्नर बनाम केकेआर
6) IPL 2022 में 20वें ओवर में सर्वाधिक विकेट
5 – धारक
4 – मुस्तफिजुर
4 – रसेल
7) केकेआर के लिए आईपीएल में सर्वाधिक 50+ स्कोर
27 – गंभीर
16 – उथप्पा
11 – राणा*
10 – लिनी
अंक तालिका

कोलकाता नाइट राइडर्स पर मिली 4 विकेट की जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स आठ मैच में चार जीत के साथ 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है वहीं छह अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आठवें पायदान पर है।







