वीडियो: रोहित शर्मा और मो. सिराज ने एक बॉटल से पानी पी कर दी मिशाल, जयदेव ने जीता दिल

0
143
views
Rohit Sharma and Mohd. Siraj made Mishal drink water from a bottle, Jaidev won his heart
PC: TWITTER

India vs Australia, 1st Test: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां इस रोमांच से भरे मुकाबले में पहले दिन के खेल की समाप्ति हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रन पर ऑल आउट हो गई। वहीं पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिया है।

जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा 56 और रविचंद्रन अश्विन 0 रन पर नाबाद हैं। वही इस मैच में एक बेहतरीन लम्हा कैमरे पर कैद हुआ जब मोहम्मद सिराज के बॉटल से रोहित शर्मा ने पानी पिया। जहां इस शानदार लम्हे में एक तरफ रोहित शर्मा ने भाईचारा तो दुसरी तरफ यह मैसेज दिया है की टीम में सभी प्लेयर समान हैं और सभी एक दूसरे की इज्जत करते हुए देश के लिए खेलते हैं।

जडेजा और अश्विन का जलवा

Rohit Sharma and Mohd. Siraj made Mishal drink water from a bottle, Jaidev won his heart
PC: BCCI

टॉस हारने के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम पर मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया हावी होगी लेकिन जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने ऐसा होने नहीं दिया पहले जहां 2 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने ताबड़तोड़ गेंदबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा को चलता किया ।वहीं उसके बाद जडेजा और अश्विन ने कमान संभाली और जडेजा ने 5 विकेट हासिल किया ।वहीं दूसरी और अश्विन को तीन सफलता हासिल जिसके साथ 450 टेस्ट विकेट भी पूरे किए।

स्मिथ और लाबुशेन ने पारी संभाला

177 रन पर ढेर होने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्मित ने 37 रन की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से लाबुशेन ने सर्वाधिक 49 रन का योगदान दिया। वहीं एलेक्स केरी ने 36 रन बनाए।

रोहित शर्मा की कप्तानी पारी



Rohit Sharma and Mohd. Siraj made Mishal drink water from a bottle, Jaidev won his heart
PC: BCCI

पहली पारी में 177 रनों पर ऑस्ट्रेलिया को रोकने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने आतिशी अंदाज से बल्लेबाजी की और पहले दिन की समाप्ति तक नाबाद 56 रन बनाकर लौटे जहां उन्होने 9 चौका और एक छक्का ठोका।

10 वे ओवर में दिखा जबरदस्त मंजर

10 वें ओवर में जयदेव पानी की बॉटल लेकर मैदान पर आए जहां सिराज ने पहले पानी पिया और उस बॉटल को रोहित की और बढ़ाया, जहां रोहित शर्मा ne उस बॉटल से पानी पिया और आलोचकों का मुंह बंद किया। वहीं जयदेव ने भी टीम प्लेयर की भूमिका निभाई जिनकी चर्चा काफी हो रही है।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here