India vs Australia, 1st Test:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है ।जहां दो दिग्गजों की भिड़ंत का पहला दिन भारत के नाम रहा। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार एवं धारदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहली पारी में 177 रनों पर समेट दिया ।भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए तो दूसरी ओर अश्विन ने 3 विकेट हासिल किया। मोहम्मद सिराज और शमी ने एक-एक सफलता अर्जित की।
वही पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल समाप्ति तक 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। जहां रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 56 रन की तूफानी पारी खेली और मैदान पर जमे हुए हैं। वहीं पारी में लगे एकमात्र छक्के ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी
177 रन पर ऑस्ट्रेलिया को समेटने के बाद भारत को एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी। जहां लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। जहां रोहित शर्मा ने आने के साथ कप्तान कमिंग्स को आड़े हाथों में लिया और पहली ही तीन गेंद में लगातर तीन चौके जड़कर अपनी मंशा साफ का दी आज वे टूक टूक क्रिकेट के तो मूड में बिल्कुल नहीं है। पहले ही ओवर में उन्होंने 13 रन ठोकर कमिंग का मुंह छोटा कर दिया।
रोहित शर्मा का 15 वा टेस्ट अर्धशतक

गेंदबाजों के लिया आज कप्तान रोहित शर्मा काल साबित हुए। जहां उन्होंने 69 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन ठोके। जहां उनका अत्रीके रेट 81.1 का रहा। वहीं उन्होंने नाथन लायन के ओवर में स्टेप अप कर के सीधे छक्का जड़ा। जहां हवाई यात्रा पर गेंद निकली और कैमरा मैन भी रोहित के छक्के से बाल बाल बचा।
14 वें ओवर में नाथन लायन की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर विकेट के ठीक सीधे मिड ऑफ की दिशा में गगनचुंबी छक्का जड़ नागपुर के दर्शकों को छक्के का मजा दिया। आपको बता दें की ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक भी छक्का नहीं देखने मिला। वहीं रोहित शर्मा के छक्के से बचने की कोशिश में कैमरा मैन भी दिखा।
वीडियो
Great 5️⃣0️⃣ by captain @ImRo45
Team India captain leading from the front #IndianCricketTeam 💯💯 #RohitSharma𓃵 #INDvsAUS #BGT #BorderGavaskarTrophy #Shami pic.twitter.com/cpoK1JZuHu— Rajat Singh (@SinghRajat00) February 9, 2023







