वीडियो: मैच को हारता देख बईमानी पर उतरे स्टीव स्मिथ!, DRS को लेकर ड्रेसिंग रूम की तरफ किया इशारा! जानिए माजरा

0
50
views

India vs Australia, 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले नागपुर टेस्ट मैच ने भारत ने मेहमान टीम को 132 और इनिंग से हरा दिया। जहाँ इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 4 मैच की सेरेस में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । जहाँ इसके बाद भारतीय टीम का टेस्ट चैंपियनशिप में खेलने का सपना भी बना हुआ है । टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा तरीके से मात दिया। टीम इंडिया की इस जीत में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, आश्विन और कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा।

वहीँ अक्षर पटेल की भी बड़ी भूमिका रही। वहीँ इस मैच में एक बड़ा दिलचस्प वीडियो सामने आया जहाँ लगातार विकेट के पतन को देख रहे स्मिथ ने डीआरएस में ड्रेसिंग रूम की मददमान ली हालाकिं इसकी अभी औपचारिक पुस्टि नहीं हुई है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो फिर से स्टीव स्मिथ सवालों के घेरे में आ सकते हैं जहाँ पहले भी सैंड पेपर मामले में स्मिथ बैन झेल चुकेहैं । आगे पूरी खबर विस्तार से ।

दूसरी पारी में भारत ने किये 6 एलबीडबल्यू आउट

Seeing losing the match, Steve Smith came down on foul, pointed towards the dressing room regarding DRS! Know the matter
PC: BCCI

223 रन की बढ़त भारतीय टीम ने पहली पारी में लिया और ऑस्ट्रेलिया पर काफी दवाब डाल दिया जहाँ घूमती पिच पर बल्लेबाज़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद मुश्किल हो रही थी । आलम यह रहा की कुल 6 ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर एलबीडबल्यू आउट हुए जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने अपने तीनों डीआरएस को खो बैठी ।



डीआरएस के लिए स्मिथ ने ली ड्रेसिंग रूम से मदद ?

जहाँ एक एक कर प्लेयर आउट हो रहे थे । आलम यह था की 3 विकेट 34 रन पर जा चुके थे जहाँ ऑस्ट्रेलिया के टॉप बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा, वार्नर और विश्व के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज़ लाबूशेन मैदान छोड़ चुके थे । वहीँ मैदान पर स्टीव स्मिथ के साथ बल्लेबाज़ी करने मैट रैनशॉ करने आये । जहाँ सारा दवाब अब स्टीव स्मिथ पर था वहीँ 16 वे ओवर की दूसरी गेंद पर मैट रैनशॉ आश्विन की गेंद पर चकमा खा बैठे और अंपायर ने मैट रैनशॉ को आउट करार दिया । जहाँ स्टीव स्मिथ ड्रेसिंग रूम की ओर देखते नज़र आये और फिर मैट रैनशॉ ने डीआरएस की मांग की ।

जहाँ क्रिकेट पंडितों के अनुसार अगर स्टीव स्मिथ ऐसा करते हैं तो यह गलत है और मैच रेफरी उनसे सवाल भी पूछ सकते हैं । वहीँ दवाब से भरे इस मैच में अगर यह पाया गया की यह घटना सच है तो एक बार फिर से स्टीव स्मिथ पर मुसीबत का पहाड़ टूट सकता है । आपको बता दें की उस डीआरएस में मैट रैनशॉ को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट दिया गया । इस मैच को पारी और 132 रन से भारत ने जरूर जीता लेकिन फिर से घेरे में अब स्मिथ आ चुके हैं ।



वीडियो

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here