वीडियो: अश्विन ने किया वार्नर का काम तमाम, DRS भी नहीं बदल पाई अंपायर का निर्णय, उड़े होश, स्मिथ हुए दंग

0
48
views

भारत और ऑस्ट्रेलिया India vs Australia, 1st Test: के बीच पहला टेस्ट मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में भारत ने तीसरे दिन ही जीत लिया  जहां रोमांच से भरपूर मुकाबले में भारतीय टीम ने एक पारी और 132 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।

लिहाजा टेस्ट चैंपियनशिप के एक कदम और भारतीय टीम आ पहुंची है । इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 177 रन बनाए इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाकर 223 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 91 रनों पर सिमट गई। जहाँ दूसरी पारी में आश्विन की फिरकी के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम बौनी साबित हुई । जहाँ वार्नर का विकेट बेहद खास रहा , आगे जानिए वजह।

आश्विन ने चटकाए 5 विकेट

Ashwin dismissed Warner, even DRS could not change the umpire's decision, Smith stunned
PC: twitter

दोनों पारियों में आश्विन ने कुल 8 विकेट चटकाए। साथ ही भारत के लिए नाईट वाच मेन की भूमिका निभाते हुए जबरदस्त 23 रन का योगदान दिया । पहले दिन लोकेश राहुल के विकेट गिरने के बाद नाइटवॉचमैन के रूप में उतरे अश्विन ने दूसरे दिन के पहले सेशन तक भारत का एक भी विकेट गिरने के लिए नहीं दिया और बेहद अनुशासन के साथ खेला ।

223 रनों की बड़ी बढ़त के बाद भारतीय गैदबाज़ों पर कुल 10 विकेट लेने की दरकार थी । वहीँ भारतीय टीम के सबसे अनुभवी प्लेयर आश्विन ने भारत को पहली  सफलता ख्वाजा के रूप में दिलवाकर भारत की जीत का चैप्टर खोल दिया । इसके बाद उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किया और कुल 5 विकेट हासिल कर लिया । आलम यह था की आश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 31 दफा 5 या उससे अधिक विकेट एक पारी में लेने का गौरव हासिल किया ।

वार्नर को किया अपनी जादुई गेंद पर चलता



14 वे ओवर की पांचवी गेंद पर आश्विन ने वार्नर को एलबीडबल्यू आउट किया । जहाँ इसके ठीक दो गेंद पहले वार्नर ने लगातार 2 चौके आश्विन के ओवर में जड़े थे । जहाँ आश्विन ने गति में थोड़ा परिवर्तन किया और गेंद थोड़ी रुक कर वार्नर के पास फेका , जहाँ वार्नर गेंद की लेंथ पर पूरी तरह चौके और गेंद उनके पैड पर लगी और अंपायर ने सीढ़ी ऊँगली उठा दी ।

डीआरएस भी नहीं पाई बचा

Ashwin dismissed Warner, even DRS could not change the umpire's decision, Smith stunned

हालाकिं वार्नर ने डीआरएस लिया और भाग्य को आजमाना चाहा , लेकिन चुकी अंपायर ने निर्णय आउट दिया था वहीँ गेंद स्टंप्स को चुटी हुई निकल रही थी इसलिए वार्नर को आउट करार किया गया । जिसे देख स्मिथ भी स्तब्ध नज़र आये । जहाँ सबसे बड़ी और अनुभवी मछली को आश्विन ने फसा लिया था ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here