बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में मेजबान टीम भारत ने मेहमान टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम कोek पारी और 132 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । जहाँ गौर करने वाली बात यह रही की मैच का नतीजा तीन दिन के अंदर ही आ गया और मेजबान टीम भारत ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
जहाँ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 177 रन पर सिमटी गई । वहीँ भारत ने दूसरी पारी में 400 रन बनाकर मैच में पहली पारी के आधार पर 223 रनों का लीड लिया । जहाँ 223 रन से पिछड़ने के बाद मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 91 रनों पर सिमट गई। जहाँ विश्व के नंबर 1 आल राउंडर प्लेयर जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जडेजा का प्रदर्शन

जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहा उन्होंने बल्ले के साथ गेंद से भी योगदान दिया। इस मैच में जडेजा ने 8 विकेट के साथ 70 रन बनाए। जहां उन्हें एक लाख की धनराशि दी गई।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जडेजा ने कही ये बात
जडेजा ने कहा की प्लेयर ऑफ़ द मैच पाकर अद्भुत लग रहा है। जडेजा ने कहा की “पांच महीने बाद वापसी करते हुए अगर आप 100 प्रतिशत देते हैं, जहाँ रन बनाने के साथ विकेट लेना.. अद्भुत लगता है। एनसीए में कड़ी मेहनत कर रहा था। एनसीए स्टाफ, फिजियो को धन्यवाद देना चाहूंगा। वे रविवार को भी मेरे साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जहाँ मेरे प्रदर्शन का श्रेय उन्हें जाता है ।
अच्छे एरिया में गेंदबाजी करना चाह रहा था। गेंद स्पिन कर रही थी, सीधी जा रही थी, नीची रख रही थी। स्टंप्स पर गेंदबाजी करने के लिए मई खुद को बार बार बैक कर रहा था । मैं चीजों को सरल रखना चाहता हूं। कोशिश करें कि मेरी बल्लेबाजी से चीजें न बदलें।







