भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां भारत की पहली पारी के 252 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम 109 रनों पर सिमट गई । भारत ने पहली पारी में 143 रनों की बढ़त बनाई। जहां भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। जहां उनकी गेंदबाजी का कोई भी उत्तर किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज के पास मिला। जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए इसी के साथ ही बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 300 विकेट लेने वाले प्लेयर भी बन चुके हैं।
साल 2018 से अब तक तेज गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक बार 5 विकेट लेने वाले प्लेयर
साल 2018 से अब तक सर्वाधिक 5 विकेट लेने वाले प्लेयर की सूची में अब जसप्रीत बुमराह टॉप पर आ चुके हैं ।जहां जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 से अब तक कुल 8 बार 5 विकेट एक पारी में लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके बाद टीम सऊदी हैं जिन्होंने 8 बार टिम साउदी ने 5 विकेट एक पारी में हासिल किया है। वहीं वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर ने साल 2018 के बाद से अब तक कुल 7 दफा लिया है।
भारत के लिए पहली 55 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक 5 विकेट लेने का कारनामा (तेज गेंदबाजों के बीच)
8: जसप्रीत बुमराह*
8: कपिल देव
7: इरफान पठान
6: वेंकटेश प्रसाद
300 इंटरनेशनल विकेट
३। बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में पुरे किये 300 विकेट । वहीँ घरेलु मैदान पर पहली बार लिया एक पारी में 5 विकेट ।
भारत के खिलाफ श्रीलंका का सबसे न्यूनतम स्कोर
टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका का भारत के विरुद्ध दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है .जहां आज श्रीलंकाई टीम महज 109 रनों पर पहली पारी में सिमट गई। इससे पहले चंडीगढ़ के मैदान पर 1990 में श्रीलंकाई टीम टेस्ट के दौरान 82 रनों पर सिमट गई थी।
श्रीलंका की पारी
A five-wkt haul for @Jaspritbumrah93, two wickets apiece for Shami and Ashwin and 1 wicket for Axar as Sri Lanka are all out for 109 in the first innings.#TeamIndia second innings underway.
Scorecard – https://t.co/t74OLq7xoO #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/LJKVFJYP1E
— BCCI (@BCCI) March 13, 2022
श्रीलंका की पारी की बात की जरूरत श्रीलंका के 5 विकेट 50 रन पर गिर गए थे ।जहां कुशल मेंडेस 2 रन, करुणारत्ने 4 रन पर आउट हुए । इसके उपरांत मैथ्यूज ने पारी संभालने की कोशिश की जहां उन्होंने 50 गेंद का सामना करते हुए 43 रन बनाए। वहीं धनंजया डे सिल्वा ने 10 रन की पारी खेली । अस्लांका ने 5 रन का योगदान दिया ।वहीं विकेटकीपर डिक्वेला ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 21 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाजी
Bowled out for 109, Sri Lanka lasted just 35 balls this afternoon
On a pitch where spinners were expected to dominate, Jasprit Bumrah bagged a Test five-for, his first in India 👏 #INDvSL#test #jaspritbumrah #wickets #india #srilanka #Wolf777News
Content by @ESPNcricinfo pic.twitter.com/YTrmt24dER
— Wolf777News (@Wolf777news) March 13, 2022
भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो जसवीर बुमराह ने 10 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। अश्विन ने 8.5 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिया वही अक्षर पटेल के खाते में एक विकेट रहा।







