India vs Australia, 2nd Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत को जीत के लिए 115 रनों की दरकार है। जहां दूसरी पारी में अश्विन और जडेजा के फिरकी के सामने ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर बौने नजर आए और पूरी टीम 113 रनों पर सिमट गई। जहां पहले पारी के एक रन के लीड के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए भारत को 115 रनों का लक्ष्य दिया है। जहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने आज जबरदस्त कप्तानी की और गेंदबाजों से लगातार बात करते रहे जिसका परिणाम भी देखने मिला। वहीं एलेक्स कैरी के आउट होने के साथ ही रोहित शर्मा ने उमरान मलिक की याद दिला दी। जहां रोहित शर्मा ने हवा में पंच मारकर जश्न मनाया।
रोहित शर्मा ने दिखाई उमरान मलिक की याद

पारी के 28 वें ओवर की पहली ही गेंद पर एलेक्स कैरी रिवर्स स्वीप के लिए मन बना लिया लेकिन जडेजा की स्किड करती गेंद के सामने एलेक्स की एक ना चली और रफ्तार से आ रही गेंद सीधी ऑफ स्टंप ले उड़ी। जब तक एलेक्स कुछ समझ पाते उनका विकेट जडेजा ने अपने नाम कर लिया था।
आलम यह रहा की ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट जडेजा ने लिए। वहीं जडेजा की खुशी में अपनी खुशी का भी इजहार करते हुए रोहित शर्मा ने हवा में पंच लगाया और उमरान की याद ताजा करवा दी।
जडेजा ने लिया कैरियर बेस्ट प्रदर्शन

साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में जडेजा ने 48 रन देकर कुल 7 विकेट हासिल किए था वहीं साल 2023 में जडेजा जो की 5 महीने बाद वापसी कर रहे हैं उन्होंने अपने जीवन का कैरियर बेस्ट प्रदर्शन किया और 42 रन देकर 7 विकेट हासिल किया।
रोहित शर्मा ने दिखाई जबरदस्त कप्तानी
हर ओवर के साथ रोहित शर्मा गेंदबाज के साथ दिखाई दिए। जहां जडेजा और अश्विन के साथ मंत्रना की बात हो या विराट के साथ फील्ड की सेटिंग सब कुछ रोहित शर्मा ने परफेक्ट किया।
वीडियो
Captian Rohit Sharma’s true emotions 🥹💙!!
Vintage @ImRo45 🔥pic.twitter.com/z6AnysLcFi— Immy|| 🇮🇳 (@TotallyImro45) February 19, 2023







