वीडियो: जब तक सांस ले पाते कुहनेमन तब तक जडेजा की गेंद ने उड़ा दी स्टंप्स, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास, 113 रन पर AUS ढेर

0
48
views
Jadeja's ball blew the stumps till Kuhneman could breathe, created history by taking 7 wickets, AUS piled on 113 runs

India vs Australia, 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के समक्ष जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य रखा है. दूसरी पारी में जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब छकाया । ऑस्ट्रेलिया  की टीम 113 रनों पर सिमट गई है ।जहां पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास 1 रन की बढ़त थी वहीं भारतीय टीम को जीत के लिए 15 रन बनाने हैं। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रविंद्र जडेजा रहे जिन्होंने 42 रन देकर सर्वाधिक 7 विकेट हासिल किया।जडेजा ने अपने करियर बेस्ट प्रदर्शन ऑस्ट्रेलया के खिलाफ कर इतिहास रचा।

जडेजा की धारदार गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी ढेर

Jadeja's ball blew the stumps till Kuhneman could breathe, created history by taking 7 wickets, AUS piled on 113 runs

जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में जबरदस्त प्रदर्शन किया जहां उन्होंने गेंदबाजी में 42 रन देते हुए साथ महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। जडेजा ने 42 रन देकर 7 विकेट चटकाए .वहीं इससे पहले उन्होंने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 48 रन देकर सात विकेट इंग्लैंड के विरुद्ध लिए थे।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी




ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। वहीं लबूशेन ने 35 अहम रन बनाए। जहां ऑस्ट्रेलिया के 8 प्लेयर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

अश्विन और जडेजा ने लिए 10 विकेट

अश्विन ने 59 रन देकर 3 विकेट चटकाए वहीं जडेजा ने 42 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में सिराज को एक भी ओवर नहीं दिया गया।

जडेजा ने कुहनेमन को बोल्ड कर लिया 7 वा विकेट

Jadeja's ball blew the stumps till Kuhneman could breathe, created history by taking 7 wickets, AUS piled on 113 runs

32 वे ओवर की पहली गेंद पर रविंद्र जडेजा ने अपनी रफ्तार से भरी गेंद पर कुहनेमन को बोल्ड किया। जहां  कुहनेमन रिवर्स स्वीप लगाना चाह रहे थे और गेंद उनके दस्ताने से लगती हुई विकेट से जा लगी और इस तरह जडेजा को 7 वीं सफलता मिली। हालिंक मजे की बात रही की जिस एंड से जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे इस एंड से स्पिनरों को अधिक मदद नहीं मिली थी। लेकिन फिर भी जडेजा ने कमाल कर दिया।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here