India vs Australia, 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत के स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा और अश्विन ने कहार बरपा दिया.तीसरे दिन के खेल की शुरूआत के साथ ही भारतीय स्पिनर का जलवा रहा। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रनों पर धराशाई हो गए। जीत के लिए भारतीय टीम को 115 रनों की दरकार है।जहां 10 रनों के भीतर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिराए। जहां रविंद्र जडेजा ने 7 विकेट हासिल का कहर मचा दिया ।जहां एक के बाद एक विकेट ऑस्ट्रेलिया ने खोए। वहीं जडेजा ने टेस्ट के नंबर 1 बल्लेबाज के तो विकेट को ही उड़ा दिया। जहां अपनी तेज गति से डाली गई गेंद पर लाबूशेन को चलता कर दिया।
113 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रनों पर सिमट गई जहां ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली वहीं लाबूशेन ने 35 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से जडेजा ने 42 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। वहीं अश्विन ने 3 विकेट हासिल किए।
10 रन पर खोए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट
ऑस्ट्रेलिया ने अपने 3 विकेट 85 रन पर खोए थे लेकिन 95 रन तक आते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खो दिए जहां 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया ने केवल 10 रन जोड़कर अपने खोए जिसमें अश्विन और जडेजा का योगदान रहा।
जडेजा हैट्रिक लेने से चूके
भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हैट्रिक लेने से चूके। पारी के 24 वे ओवर में जडेजा ने कहर बरपाया। जहां उन्होंने पहली गेंद पर हैंडस्कॉम्ब को बोल्ड किया वहीं 24 वे ओवर की दूसरी गेंद पर कमिंस को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पर आ गए थे। हालाकि नाथन लायन ने तीसरी गेंद पर गेंद को रोक दिया और हैट्रिक से जडेजा की चूक गए ।
जडेजा ने कैरियर बेस्ट प्रदर्शन
जडेजा ने अपने करियर बेस्ट प्रदर्शन हुए 42 रन देकर 7 विकेट हासिल किया।

पारी के 22 ओवर की चौथी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने लबूशेन को सीधी गेंद डाली जहां गेंद पड़ने के बाद रफ्तार के साथ स्किड होकर अंदर की ओर आई और विकेट ले उड़ी। जहां विश्व के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज समझ पाते इससे पहले ही उनका विकेट उड़ चुका था। जहां लबूशेन 35 रन बनाकर आउट हुए।
वीडियो
The pitch shouldn’t be doing this on day 3.#INDvAUS @ICC #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/NigdfVsVpM
— Zeus_Cricket (@Zeus_Cricket) February 19, 2023







