India vs Australia, 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मुकाबला रोमांचक दौर पर आ खड़ा हुआ है। वहीं मैदान के बीच विराट कोहली के के दिल्ली के गर्मा गर्म छोले भटूरे आए, जिसे देखकर विराट कोहली खुशी से ताली बचा बैठे वहीं राहुल द्रविड देखर हस पड़े। खाने की चर्चा से पहले मैच का हाल पाए एक नजर ।
दूसरे दिन का खेल समाप्त
जहां ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। जहां ट्रैविस हेड 39 और लाबूशेन 16 रन बनाकर मैदान पर जमे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 262 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी 62 रनों की लीड ले चुकी है।
विराट कोहली 44 रनों पर हुए थे आउट
विराट कोहली विवादास्पद रूप से 84 गेंद में 4 चौके की मदद से 44 रनों पर एलबीडब्ल्यू आउट दिए गए जहां गेंद से एक ही समय में बल्ला और पैड लगा था। आईसीसी के नए नियम से अनुसार विराट नॉट आऊट थे लेकिन नितिन मेनन ने उन्हें आउट करार दिया जहां थर्ड अंपायर ने इस बात को नजर अंदाज करते हुए बाल ट्रैकिंग देखकर विराट को आउट करार दे दिया।
मैदान से पहुंचकर विराट ने लिया छोले भटूरे का मजा

आउट होने के बाद विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ की बीच लंबी बातचीत चली। इसकी दौरान सहायक स्टाफ दो बड़े पैकेट के साथ विराट के पास आते हैं जहां कथित तौर पर छोला और भटूरा बताया जा रहा हैं, खाने के पैकेट को देखकर विराट खुश हो जाते हैं और ताली बजा देते हैं यह देखकर राहुल द्रविड़ की हसी भी कैमरा पर कैद हो गई। जहां होम टाउन दिल्ली में एक अलग विराट देखने मिल रहे हैं। अच्छी बात यह है की विराट क्रिकेट एंजॉय कर रहे हैं।
आपके अनुसार खाने के पैकेट में क्या होगा आप कमेंट करें .
वीडियो
Virat Kohli’s reaction is so cute on seeing chole bhature pic.twitter.com/H4sl8ZCKnh
— leishaa ✨ (@katyxkohli17) February 18, 2023







