भारतीय टीम मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला इस विश्व कप का खेलेगी जहां अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को रौंदने वाली टीम इंडिया का हौसला बुलंद है। वहीं पाकिस्तान से पुराना हिसाब चुकाने के लिए भारतीय टीम बेताब होगी। वहीं 12 टीमों के बीच कुल 45 महामुकाबले खेले जाएंगे जहां इन सब के बीच भारतीय टीम के जबरे फैन सुधीर कुमार चौधरी जो अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं ।
भारतीय टीम को सपोर्ट करने ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो रहे हैं जहां सचिन को आइडियल मानने वाले और मिस यू तेंदुलकर के स्लोगन के साथ सुधीर भारतीय झंडे को ऑस्ट्रेलिया में लहराते हुए दिखाई देंगे। पूरे ट्रिप का खर्च सुधीर का इस खिलाड़ी ने उठाया है जिसकी जानकारी आगे दी गई हैं।
भारत से मलेशिया और मलेशिया से ऑस्ट्रेलिया के लिए होंगे रवाना (sudhir kumar chaudhary in Australia)

सुधीर कुमार चौधरी मुंबई से इकोनामी क्लास में सफर करते हुए कोलालमपुर जायेगें और वहां से मेलबर्न के लिए वे रवाना होंगे। जहां सुधीर कुमार चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी टिकट के साथ अपनी तस्वीर साझा कि है। जहां वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं ।
भारतीय सुधीर भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे ।पिछले कुछ दशकों से भारतीय क्रिकेट में अपनी छाप बतौर फैन की तौर पर छोड़ने वाले सुधीर कुमार के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है वह टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर दिखाई देंगे।
सचिन तेंदुलकर ने उठाया बीड़ा

सुधीर कुमार चौधरी ने सोशल मीडिया पर बात भी साझा की कि यह सब केवल और केवल उनके आइडियल सचिन सर के द्वारा संभव हो पाया है। जहां उनकी यात्रा में बड़ा योगदान सचिन तेंदुलकर का है। सचिन तेंदुलकर के जबरा फैन ने भारत का लगभग सभी मैच में मैदान मैं जाकर भारतीय टीम का उत्साह वर्धन किया है ।
सुधीर कुमार चौधरी की बात की जाए तो पहले के कुछ वर्षों में उन्होंने साइकिल से यात्रा करके पैसे जुटाकर स्टेडियम पहुंचकर मैच को देखा करते थे।जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और आज वह समय आ गया है कि सुधीर कुमार कीसी नाम के मोहताज नहीं है ।सारे क्रिकेटर उन्हें जानते हैं और वह भारत में नहीं विश्व में क्रिकेट के प्रति प्रेम को लेकर जाने जाते हैं। लेजेंड्स क्रिकेट में भी सचिन को सपोर्ट करने वे मैदान पर देखे गए थे।
I can’t tell what I’m feeling. Today I am going to Australia to cheer Team India in T20 World Cup. And all this has happened because of my idol ‘Sachin sir’ of cricket. #SachinTendulkar #T20worldcup22 pic.twitter.com/RZQl9rwKWN
— Sudhir Kumar Chaudhary (@Sudhirsachinfan) October 21, 2022
;







